Punjab Police: कांस्टेबल पोस्ट की भर्ती परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी, जानें कब होगा डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन

कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 4.7 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। इस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 29 सितंबर, 2021 को रिलीज कर दी गई थी। उसके बाद कैंडिडेट्स को इस आंसर की में आपत्ति के लिए 1 अक्टूबर तक का समय दिया गया था।

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2021 5:00 AM IST

करियर डेस्क. पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 4358 खाली पदों पर होने वाली पंजाब पुलिस कांस्टेबल (Punjab Police Constable) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित (Punjab Police Constable Result 2021) कर दिया गया है।  पंजाब पुलिस कांस्टेबल के लिए जिला और सशस्त्र कैडरों की लिखित परीक्षा 25 और 26 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट  आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए 4.7 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। इस एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की 29 सितंबर, 2021 को रिलीज कर दी गई थी। उसके बाद कैंडिडेट्स को इस आंसर की में आपत्ति के लिए 1 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। कैडिडेट्स द्वारा उठाई गई आपत्ति के बाद संशोधित आंसर की के अनुसार रिजल्ट तैयार किया गया है। 

कैंडिडेट्स कैसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट

रिजल्ट के बाद अब आगे क्या
परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन और फीजिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा।  डीवी, पीएमटी और पीएसटी की तारीख, समय और स्थान का विवरण पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड 29 नवंबर, 2021 से भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगाय। इसके साथ ही कैंडिडेट्स इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए लगातार वेबसाइट को चेक करते रहें।  

कितने पदों पर होगी भर्ती
पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड (पीपीआरबी) द्वारा इस भर्ती का आयोजन राज्य में कांस्टेबल के कुल 4358 पदों पर चयन के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2021 को शुरू की गई थी और इसकी आखिरी तारीख 22 अगस्त 2021 तक थी।

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview Tricky Questions: कौन सी फिल्म में पत्नी का कद पति से बड़ा हो जाता है? IQ के लिए पूछा गया सवाल

General Knowledge: क्या है Buy और Purchase में अंतर, जानें किसे कहा जाता है फ्लाईओवर और ब्रीज

 

Share this article
click me!