GUJCET की फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को करें फॉलो

Published : May 11, 2022, 05:08 PM IST
GUJCET की फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स इन स्टेप्स को करें फॉलो

सार

आंसर की (GUJCET 2022 Answer Key Released)  देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं। 

करियर डेस्क. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) की फाइनल आंसर की  (GUJCET 2022 Answer Key Released)  जारी कर दी है।  जिन कैंडिडेट्स ने यह एग्जाम दिया था वो ऑफिशिलयल वेबसाइट gujcet.gseb.org  पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। कैंडिडेट्स आंसर की देखकर अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। 

कैसे देखें अपना आंसर की
इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की देख सकते हैं। बता दें कि इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिसमें छात्रों को ऑब्जेक्शन दर्ज करने का समय दिया गया था। 

  • आंसर की देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर कैंडिडेट्स को  'GUJCET 2022 फाइनल आंसर की' का लिंक मिलेगा उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नए पेज में एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी। 
  • कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने आंसर से मिलान कर सकते हैं।

कब हुए थे एग्जाम
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 की परीक्षा 18 अप्रैल को राज्य में आयोजित की गई थी। इस स्टेट लेवल परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न अंडर ग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्सेस में कैंडिडेट्स का एडमिशन होता है। 

प्रोविजनल आंसर की गई थी जारी
इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। इसमें छात्रों को मौका दिया गया था कि वो किसी सवाल का जवाब गलत होने पर वो आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपए की फीस जमा करनी थी।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ बोर्ड 12 मई को जारी कर सकता 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

इसे भी पढ़ें- कब जारी होगा छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, छात्र ऐसे देख पाएंगे अपने मार्क्स 

इसे भी पढ़ें-  इस दिन जारी हो सकता है छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट, टॉपर स्टूडेंट्स को मिलेगा खास गिफ्ट

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग