
करियर डेस्क. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल (constable ) और सहायक लाइनमैन पदों (assistant lineman posts) के लिए 14 नवंबर को हुई परीक्षाओं की आंसर की (answer key) जारी कर दी है। जिन कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी वो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट ऑफिशियल आंसर की में किसी भी तरह की गलती होने पर उसके खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। आयोग ने कहा कि- कैंडिडेट्स को 17 नवंबर से 19 नवबंर शाम 5.00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। निर्धारित समय के बाद दर्ज कराई गई आपत्ति के खिलाफ किसी तरह का विचार आयोग द्वारा नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वो पद के नाम, विज्ञापन के साथ आपत्ति को स्पष्ट रूप से भरें। संख्या, श्रेणी संख्या, परीक्षा की तिथि, सत्र, सेट कोड और प्रश्न संख्या जिस पर आपत्ति उठाई जा रही है उसका पूरा विवरण दें नहीं तो आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कैसे दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति
आयोग का फैसला होगा अंतिम
इसके साथ ही आयोग ने कहा कि कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और इस संबंध में उसका निर्णय अंतिम होगा और पेपर का मूल्यांकन उसी के आधार पर ही किया जाएगा। बता दें कि इन पोस्टों के लिए 14 नवंबर को एग्जाम आयोजित किए गए थे। आंसर की केवल प्रोविजनल आंसर की है, फाइनल आंसर की बाद में जारी की जाएगी। उठाई गई आपत्तियों के आधार पर संशोधन के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी। फाइन आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- UPTET 2021: जानें कैसा होगा एग्जाम पैटर्न, किन-किन सब्जेक्ट के देने होंगे पेपर
Schools Reopen: 20 महीने बाद इस राज्य में फिर से खुले स्कूल, स्टूडेंट्स खुश पैरेंट्स को चिंता
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi