
ICSE 10th 12th Result 2026 Date and Time: ICSE 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब उनके मन में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आज रिजल्ट आएगा? अगर आप भी इसी इंतजार में हैं, तो यहां आपको बता दें कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE 10वीं रिजल्ट 2026 (ICSE 10th Result 2026) और ICSE 12वीं रिजल्ट 2026 (ICSE 12th Result 2026) जारी किए जाने की डेट के बारे में अबतक कोई ऑफिशियल अपडेट शेयर नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्टस की मानें तो रिजल्ट जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है और अब कभी भी रिजल्ट की घोषणा हो सकती है, ऐसे में परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स तैयार रखें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जानिए ICSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट कहां- कैसे, चेक और डाउनलोड करें और ICSE 10वीं रिजल्ट और ICSE 12वीं रिजल्ट की घोषणा को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है।
फिलहाल आज रिजल्ट जारी होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट अक्सर अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में आता है। यानी संभावना जरूर है, लेकिन जब तक आधिकारिक ऐलान नहीं होता, तब तक पक्का नहीं कहा जा सकता।
अभी जो संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक रिजल्ट 28 अप्रैल से लेकर मई के पहले हफ्ते के बीच आ सकता है। समय आमतौर पर दोपहर 3 बजे के आसपास रहता है। यानी अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-
ICSE 10th 12th Result 2026 Direct Link
अगर साइट खुलने में दिक्कत आए तो ये ऑप्शन काम आएंगे-
UMANG ऐप से
रिजल्ट में आपको ये जरूरी जानकारी मिलेगी-
ICSE में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। अगर किसी विषय में कम नंबर आए तो इम्प्रूवमेंट एग्जाम का मौका मिलेगा।
रिजल्ट के बाद आपको आगे का रास्ता चुनना होगा-
सबसे जरूरी बात अभी तक बोर्ड ने रिजल्ट की फाइनल डेट और टाइम कन्फर्म नहीं किया है। इसलिए किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। आज रिजल्ट आने की चर्चा जरूर है, लेकिन पक्की जानकारी नहीं है। ऐसे में थोड़ा इंतजार और रखें, रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।