कू कनेक्शन्स में इफको इम्का अवॉर्ड का हुआ एलान, सौरभ द्विवेदी समेत इन पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

Published : Mar 02, 2022, 06:43 PM IST
कू कनेक्शन्स में इफको इम्का अवॉर्ड का हुआ एलान, सौरभ द्विवेदी समेत इन पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित

सार

आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन (IIMC Alumni Association) ने की वार्षिक मीट कू कनेक्शन्स 2022 ( KOO Connections 2022) में  6वें इफको आईआईएमसीएए अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की।   

नई दिल्ली : आईआईएमसी एलुमनाई एसोसिएशन (IIMC Alumni Association) ने की वार्षिक मीट कू कनेक्शन्स 2022 ( KOO Connections 2022) में  6वें इफको आईआईएमसीएए अवार्ड्स के विजेताओं की घोषणा की। इस दौरान मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व छात्रों' को सम्मानित किया गया। आईआईएमसी मुख्यालय में आयोजित समारोह में रिपोर्टिंग, एडर्वटाइजिंग और पीआर की 8 कैटेगरी में 50 हजार से एक लाख रुपये की पुरस्कार दिए गए। इसके साथ पूर्व छात्रों को ट्राफी भी दी गई।

भारतीय पत्रकारिता का इतिहास आईआईएमसी के विद्यार्थियों के बिना अधूरा 
आईआईएमसी एलुमिनाई मीट को संबोधित करते हुए संजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता का इतिहास आईआईएमसी के विद्यार्थियों के बिना अधूरा है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा से भारतीय जन संचार संस्थान के छात्रों ने दुनियाभार में अपना नाम कमाया है। 

इसे भी पढ़ें-  Job Alert: गेल इंडिया में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर निकली भर्ती, 1 लाख रुपए तक मिलेगी सैलरी

सौरभ द्विवेदी को एलुमिनाई ऑफ द ईयर अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
'द लल्लनटॉप' के संपादक सौरभ द्विवेदी को 'एलुमिनाई ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड के सम्मानित किया। वहीं उत्तर प्रदेश के मलकपुर गांव के प्रधान अमित को पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से नवाजा गया। ऋष्टि जायसवाल को कृषि रिपोर्टिंग का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

चित्रा सुब्रमण्यम समेत कई लोगों को मिला लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड
चित्रा सुब्रमण्यम, मधुकर उपाध्याय, गीता चंद्रन, राहुल शर्मा और पार्था घोष को लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं कनेक्टिंग एलुम्नाई ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से श्याम मीरा सिंह, अभिनव पांडे को सम्मानित किया गया। वहीं पीआर पर्सन ऑफ द ईयर से मुनिशंकर पांडेय, एड पर्सन ऑफ द ईयर विपिन ध्यानी,  प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर से कौशल लखोटिया से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 1971-72 के गोल्डल जुबली एलुमिनाई बैच एवं वर्ष 1996-97 के सिल्वर जुबली एलुमिनाई बैच के विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। इस आयोजन में  इमका अध्यक्ष कल्याण रंजन, राजेंद्र कटारिया, ब्रजेश कुमार सिंह, समुद्रगुप्त कश्यप, समेत कई लोगों ने भाग लिया। 

यह भी पढ़ें-Bihar BSEB D.El.Ed results: फर्स्ट और सेकेंड ईयर का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!