UPSC Success Story: सिविल सर्विस में जाने की जिद में छोड़ दी नौकरी, UPSC 2020 क्लियर करने वाले किसलय से जानें

किसलय का कहना है कि किसी परीक्षा की तैयारी करने से पहले खुद को एक बार आंक लेना चाहिए। अपनी ताकत व कमजोरियों का विश्लेषण करने के बाद योजना बनानी चाहिए। अब यदि आपको लगता है कि आपको यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए, तब पहले आप अपने समय के सदुपयोग पर ध्यान दें।

Asianet News Hindi | Published : Nov 7, 2021 11:31 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:09 AM IST

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में रैंक हासिल करना काफी मुश्किल भरा रहता है। क्योंकि आपको पढ़ाई के साथ-साथ कई तरह की चीजों पर भी फोक्स करना पड़ता है। किसलय कुशवाह जिन्होंने यूपीएससी 2020 में सफल होकर अपने परिजनों का मान बढाया और 526वीं रैंक हासिल की। किसलय एक ही बात पर ज्यादा फोक्स रखते हैं, वो है मेहनत। उनका मानना है कि, एक बार पेपर में रहने के बाद कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमेशा पॉजिटिव रहकर आगे बढ़ना सीखना चाहिए। इसके लिए आपको शारीरिक के साथ मानिसक रूप से भी तैयार होना पड़ता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) के नतीजे 24 सितंबर, 2021 को जारी किए गए। फाइनल रिजल्ट (Final Result) में कुल 761 कैंडिडेट्स को चुना गया। Asianetnews Hindi संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) में सिलेक्ट हुए 100 कैंडिडेट्स की सक्सेज जर्नी (Success Journey) पर एक सीरीज चला रहा है। इसी कड़ी में हमने किसलय कुशवाह से बातचीत की। आइए जानते हैं किसलय कुशवाह ने UPSC की तैयारी करने वालों के लिए कौन से Do &Don'ts बताए। 

इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल

सरकार को ब्यूरोक्रेसी में क्या चेंज करना चाहिए?

किसी भी विभाग में लोग जाते हैं तो उनका काफी समय बर्बाद हो जाता है।  हमें ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए, ताकि हम विभाग में ही यह चिन्हित कर लें कि लोगों की जरूरत क्या है। विभाग भी ऐसे लोगों तक आसानी से पहुंच सके जिन्हें ज्यादा जरूरत है। इससे विभाग में लोगों की भीड़ को कम किया जा सकता है।

वैज्ञानिक सोचते है और इंजीनियर करते है, यह वाक्य किसने कहा होगा?

यह वाक्य इंजीनियर द्वारा ही कहा गया होगा।

आप इससे क्या समझते हैं, क्या आप इससे सहमत हैं?

1930 में जब विश्वेसरैया ने यह बोला था। तब यह बात वैद्य थी। तब इंजीनियर अलग काम करते थे, और साइंटिस्ट अलग काम करते थे पर आज का परिवेश अलग है। साइंटिस्ट इनोवेशन भी करते हैं। नये प्रोडक्ट भी बनाते हैं। इंजीनियर साइंटिफिक रिसर्च में भाग लेते हैं। रिसर्च लिखते हैं। जिसके बाद अब ये स्टेटमेंट अब पूरी तरह वैलिड नहीं है।

सोलर इनर्जी फायदेमंद हो सकती है?

हां यह फायदेमंद हो सकती है। अभी सोलर सिस्टम से बिजली की प्रति यूनिट कीमत सस्ती हो चुकी है। हमें इसे लगाना चाहिए।

दूर—दराज के इलाकों में पावर जेनरेशन के क्या—क्या तरीके हो सकते हैं?

डीसेंट्रलाइज पावर जेनरेशन होना चाहिए। डीजल और बायो फ्यूल का प्रयोग कर सकते हैं। सोलर पैनल लगा सकते हैं।

ओलम्पिक में अभी सात मेडल आये थे, उसे अगले ओलम्पिक में 70 करना हो तो क्या प्लान हो सकता है?

यह सुनिश्चित करें कि जितने प्लेयर मेडल अभी लाये हैं। अगले ओलम्पिक में ये सारे प्लेयर मेडल लेकर आएं। जो प्लेयर बहुत छोटे से मार्जिन से मेडल पाने से चूक चुके हैं। उन पर अच्छे से फोकस करें ताकि अगले ओलम्पिक में आटोमेटिकली 20 मेडल क्रास कर जाए। बाकि मेडल की संख्या बढाने के लिए नये नये प्लेयर चिन्हित करने होंगे। उनको प्रशिक्षित करना होगा। लम्बे समय में लाभ के लिए व्यवस्थित संस्थान बनाना होगा तकि जिला, जोन, ब्लाक स्तर पर प्रतिस्पर्धा सिस्टम का हिस्सा बन जाए। स्कूल में भी खेल को प्रोत्साहन मिले। बच्चे जो गेम खेलना चाहे, उन्हें वह खेलने की सुविधा उपलब्ध हो।

एग्रीकल्चर बिजनेस के तीन—चार व्यवसाय के अवसर बताइए?

आर्गेनिक फूड बड़ा मार्केट बन सकता है। मेडिसिनल प्लांट और फ्लावर कल्टीवेशन में भी अवसर हैं।

फार्म बिल पर क्या राय है?

बिल पेंडिंग है। पर फार्मर बिल के अलावा स्टेट और जिला स्तर पर बहुत कुछ करने की जरूरत है। फार्मर की आय को समय-समय पर मापा जाए, ताकि इंक्रीमेंट को आब्जर्व किया जा सके।

इसे भी पढ़ें- 

UPSC 2020 टॉपर वरुणा अग्रवाल ने कंपटीशन की तैयारी में लगे स्टूडेंट्स के लिए बताए धांसू Do & Don'ts

कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया का क्या इस्तेमाल था, UPSC में 90वीं रैंक पाने वाले कैंडिडेट से पूछा गया ऐसा सवाल

हेल्थकेयर में क्या दिक्कतें हैं? UPSC इंटरव्यू में 44वीं रैंक पाने वाले दिव्यांशु से पूछे गए थे ऐसे सवाल

UPSC 2020 टॉपर स्पीकः देश की ग्रोथ स्टोरी में रोल प्ले करना चाहते हैं तो बेस्ट प्लेटफॉर्म है सिविल सर्विस

Share this article
click me!