जलवायु परिवर्तन पर 65 देशों के 278 वैज्ञानिकों ने लिखी रिपोर्ट, IPCC की वेबसाइट में मिलेगी डिटेल्स

Published : Apr 04, 2022, 02:33 PM IST
जलवायु परिवर्तन पर 65 देशों के 278 वैज्ञानिकों ने लिखी रिपोर्ट, IPCC की वेबसाइट में मिलेगी डिटेल्स

सार

वर्किंग ग्रुप III का नेतृत्व दो सह-अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा। जिम स्की (यूके) और प्रियदर्शी आर शुक्ला (भारत)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा जारी वीडियो को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रात 8.30 बजे लाइव देखा जा सकता है।

करियर डेस्क. जलवायु परिवर्तन पर आईपीसीसी रिपोर्ट सोमवार (4 अप्रैल) को पेश की जाएगी। पहले इसे दोपहर 2.30 बजे पेश किया जाना था लेकिन अब यह रात 8.30 बजे सामने आएगी। रिपोर्ट और लांच समय की  अधिक जानकारी  https://www.ipcc.ch/2022/04/03/new-time-ipcc-wgiii-press-conference से प्राप्त की जा सकती है। IPCC के वर्किंग ग्रुप III की यह गंभीर रूप से महत्वपूर्ण रिपोर्ट 65 देशों के 278 वैज्ञानिकों द्वारा लिखी गई।

यह वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को सीमित करने उसके प्रगति समेत कई आंकलन हैं। साथ ऊर्जा, शहरी प्रणालियों, भवनों, परिवहन, उद्योग, कृषि, वानिकी और भूमि उपयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध शमन विकल्पों की समीक्षा की गई है। रिपोर्ट में एक चुनौती भी दी गई है। रिपोर्ट में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती के लिए तुरंत बड़ी कार्रवाई की आवश्यकता की बात कही गई है। 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा जारी वीडियो को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रात 8.30 बजे लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा http://webtv.un.org पर और आईपीसीसी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। आईपीसीसी रिपोर्ट, प्रेस विज्ञप्ति और तथ्य पत्रक आईपीसीसी की वेबसाइट www.ipcc.ch पर उपलब्ध होंगे।

वर्किंग ग्रुप III का नेतृत्व दो सह-अध्यक्षों द्वारा किया जाएगा। जिम स्की (यूके) और प्रियदर्शी आर शुक्ला (भारत)। IPCC वैज्ञानिकों के साथ इंटरव्यू के लिए @ipcc.ch पर अनुरोध किया जा सकता है। यदि आपके कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं या फिर और अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप डीजीसी की जलवायु संचार टीम में palanivelu@un.org पर संपर्क कर सकते हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!