JEE Advanced Admit Card 2022 : जेईई-एडवांस का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को होगी। छात्र अपना एडमिट कार्ड सावधानीपूर्वक चेक कर लें। अगर इसमें किसी भी तरह की गलती होती है तो आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन अनिवार्य है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 22, 2022 9:17 AM IST

करियर डेस्क : डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड (JEE Advanced Admit Card 2022) जारी कर दिया है। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर लिंक एक्टिव हो गई है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा 28 अगस्त, 2022 तक रहेगी। इसी दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस साल इं IIT JEE एडवांस्ड-2022 का आयोजन कर रहा है। जेईई मेन-2022 पास करने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होते हैं।

How To Download JEE Advanced 2022 Admit Card

Latest Videos

JEE Advanced 2022 Exam Pattern
जेईई एडवांस की परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की जाएगी। एग्जाम में दो पेपर होगा। दोनों अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। पेपर-1 पहली पारी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं, पेपर-2 दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। दोनों पेपर का समय 3 घंटे का होगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स से पेपर में प्रश्न आएंगे।

कितने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
जेईई मेन-2022 पास करने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट्स जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल जेईई एडवांस-2022 के लिए करीब 1.6 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें 50 विदेशी छात्र हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड ध्यानपूर्वक चेक करना चाहिए। इसमें गलती होने पर तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क करना चाहिए। एग्जाम देने जाते वक्त प्रवेश पत्र अपने साथ ही रखें।

इसे भी पढ़ें
JEE Main Toppers 2022: 24 स्टूडेंट्स को मिले 300 में से 300 स्कोर, आंध्रप्रदेश-तेलंगाना से सबसे ज्यादा टॉपर

CUET PG 2022: आसान भाषा में समझें सीयूईटी पीजी पेपर का पैटर्न और मार्किंग स्कीम

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता