
करियर डेस्क : टिकटॉक स्टार और बीजेपी लीडर सोनाली फोगाट (sonali phogat) का सोमवार रात गोवा में हार्टअटैक से निधन हो गया है। वह 42 साल की थी। 2019 में उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। मौत से कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया था। सोनाली को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। वह फेमस होना चाहती थीं। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी और दूरदर्शन में बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की थी। आइए जानते हैं कहां से हुई थी उनके करियर की शुरुआत...
कितनी पढ़ी लिखी थीं सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर 1979 को हरियाणा (Haryana) के हिसार के एक छोटे से गांव भूथन कलां में हुआ था। पिता किसान कर परिवार चलाते थे। सोनाली तीन बहनें थी और उनका एक भाई भी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी स्कूलिंग फतेहाबाद के पॉयनियर (Pioneer Convent School) से हुई। उन्होंने महर्षि दयानन्द महाविद्यालय, हरियाणा से बीए में ग्रेजुएशन किया था। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। वह फेमस होना चाहती थी। सोनाली ने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।
दूरदर्शन में बतौर एंकर करियर की शुरुआत
सोनाली फोगाट ने हिसार दूरदर्शन में बतौर एंकर करियर की शुरुआत की थी। एंकरिंग के दौरान वो बीजेपी की नेशनल वर्किंग कमेटी से जुड़ीं। इसके बाद उन्हें कई रोल ऑफर हुए। फिर उन्होंने एंकरिंग छोड़ एक्टिंग शुरू की। साल 2016 में उन्हें पॉपुलैरिटी मिली मशहूर सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' से। इसमें उन्होंने नवाब शाह की पत्नी फातिमा का रोल प्ले किया था। उन्होंने रवि किशन, जिम्मी शेरगिल जैसे एक्टर के साथ काम किया हैं। टीवी पर फेमस होनेके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी नाम कमाया।
सोनाली फोगाट के करियर से जुड़ी 10 बातें
इसे भी पढ़ें
43 की उम्र में टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में आया था हार्ट अटैक
सोनाली फोगाट के पति की 6 साल पहले रहस्यमय हालत में हुई थी मौत, बिग बॉस से लेकर पॉलिटिक्स तक ऐसा रहा सफर
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi