लॉकडाउन में बेरोजगारों को ये कंपनिया दे रही हैं 40 हजार से ज्यादा नौकरियां, पहली फुरसत में करदो अप्लाई

Published : Jun 29, 2020, 04:47 PM ISTUpdated : Jun 29, 2020, 04:53 PM IST
लॉकडाउन में बेरोजगारों को ये कंपनिया दे रही हैं 40 हजार से ज्यादा नौकरियां, पहली फुरसत में करदो अप्लाई

सार

अमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने कस्टर सर्विस क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया है। ये नौकरियां हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मंगलुरु, इंदौर, भोपाल और लखनउ जैसे शहरों में दी जाएंगी।

नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच इंटरनेट कंपनियों के काम में तेजी देखने को मिली है। और अब यही वजह है कि ये कंपनियां इस बाजार को ज्यादा से ज्यादा भुनाने के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां (40000 Jobs) देने के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में कई कंपनियां कुल मिलाकर करीब 40 हजार नौकरियां देंगी। 

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari) की आस में भी करोड़ों युवा एग्जाम, ज्वाइनिंग और इंटरव्यू होने की बाट जोह रहे हैं। वहीं प्राइवेट नौकरियों (Private Naukari) की तलाश वाले लोगों के लिए खुशखबरी है।

अमेजन देगी 20 हजार नौकरियां

दरअसल, अमेजॉन इंडिया (Amazon India) ने कस्टर सर्विस क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया है। ये नौकरियां हैदराबाद, पुणे, कोयंबटूर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मंगलुरु, इंदौर, भोपाल और लखनउ जैसे शहरों में दी जाएंगी। इनमें ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और फोन के जरिये कस्टमर सपोर्ट के लिए नौकरियों की पेशकश की गई है। बता दें कि नौकरियों में छंटनी के बीच बिग बास्केट, ग्रोफर्स, पेटीएम, भारतपे जैसी कंपनियां भी नई नौकरियां देने का ऐलन कर चुकी हैं।

 

 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन इंडिया द्वारा निकाली जाने वाली इन नौकरियों के लिए जहां तक शैक्षणिक योग्यता की बात है तो इसके लिए आवेदन करने के लिए कम से कम योग्यता उम्मीदवार का 12वीं पास होना है। इसके अलावा इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा पर पकड़ भी होनी चाहिए।

Ecom Express करेगी 7000 लोगों की भर्ती

थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स फर्म Ecom Express ने भी अगले दो महीनों में 7 हजार लोगों को नौकरी देने की बात कही है। ये नियुक्तियां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, सूरत, चंडीगढ़, इंदौर, पटना, लखनउ, कानपुर, भोपाल और जयपुर के लिए की जाएंगी।

 

 

बिग बास्केट में 10 हजार तो ग्रोफर्स में 2000 नौकरियां

देश में कोरोना वायरस के चलते 2 मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से बिग बास्केट व ग्रोफर्स के कारोबार में काफी इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है कि जहां बिग बास्केट ने दस हजार तो वहीं ग्रोफर्स ने दो हजार नौकरियां निकाली हैं, ताकि बाजार की मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त वर्कफोर्स उसके पास हो। इसके अलावा पेटीएम मॉल ने भी 300 नौकरियां देने का ऐलान किया है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!