Job Alert: CISF में हेड कांस्टेबल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Published : Dec 31, 2021, 05:57 PM IST
Job Alert: CISF में हेड कांस्टेबल पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12वीं पास कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

सार

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिस खेल के तहत आवेदन कर रहे हैं उसमें स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिस्पर्धा की हो।

करियर डेस्क.  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल पदों (Head Constable posts) की भर्ती (recruitment ) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो कैंडिडेट्स इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वो सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन होगी। इस भर्ती के माध्यम से सीआईएसएफ द्वारा नियुक्त किए जाने वाले कैंडिडेट्स की कुल संख्या 249 है। कैंडिडेट्स इन पदों को लिए  31 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 249 भर्तियों में से 68 महिला कैंडिडेट्स और 181 पुरुष कैंडिडेट्स के लिए हैं। 

कितना होगा पे स्केल
इन पदों पर आपको पे मैट्रिक्ल लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इस पे स्केल के साथ-साथ केंद्र सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों के साथ पूरी सैलरी मिलेगी। ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केट बॉल, जिम्नास्टिक्स, फुटबॉल, हॉकी, हैंड बॉल, जूडो समेत कई खेल के खिलाड़ियों के लिए मौका है। 

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए क्या है अनिवार्य योग्यता
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा जिस खेल के तहत आवेदन कर रहे हैं उसमें स्टेट, नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिस्पर्धा की हो। आवेदकों की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 23 साल के बीच में होनी चाहिए।

किस आधार पर होगा कैंडिडेट्स का सिलेक्शन
सबसे पहले सही तरीके से भरे आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग होगी। जिन कैंडिडेट्स ने उचित प्रक्रिया से आवेदन फॉर्म भरकर भेजा होगा, उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। फिर डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी। इसके बाद ट्रायल टेस्ट और प्रोफीशिएंसी टेस्ट ली जाएगी और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Job Alert: असम में इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज पद पर निकली वैकेंसी, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Job Alert: ग्रेजुएट युवाओं के लिए IIAP में जॉब करने का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!