Constable Recruitment 2021: होम गार्ड डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पोस्ट के लिए भर्तियां, जानें कौन करेगा अप्लाई

Published : Nov 21, 2021, 05:23 PM IST
Constable Recruitment 2021: होम गार्ड डिपार्टमेंट में कांस्टेबल पोस्ट के लिए भर्तियां, जानें कौन करेगा अप्लाई

सार

राजस्थान गृह रक्षा विभाग की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, होम गार्ड कांस्टेबल के 135 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। राजस्थान (Rajasthan) में कॉन्स्टेबल (Constable Recruitment 2021) के पद पर नौकरी निकाली है। राजस्थान गृह विभाग ने होम गार्ड आरक्षी (Constable) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राजस्थान के विभिन्न जिलों/यूनिट/बटालियन के लिए होगी।  आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममैन और आरक्षी वाहन चालक के पदों पर भर्ती के लिए इच्छु़क व योग्य कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स को इन पोस्टों के लिए अप्लाई करना है वो लोग  home.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए कैंडिडेट्स इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।  

भर्ती के लिए जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की डेट - 24-11-2021
  • ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट- 15-12-2021

राजस्थान गृह रक्षा विभाग की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, होम गार्ड कांस्टेबल के 135 पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन फरवरी 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है। राजस्थान होम गार्ड आरक्षी भर्ती 2021 में के इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता, पात्रता, भर्ती प्रक्रिया आदि के बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। सामान्य वर्ग/क्रीमी लेयर पिछड़ा वर्ग और एमबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए, वहीं अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपए रखे गए हैं। 

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पोस्टों के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 8वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। इन पदों के लिए भूतपूर्व सैनिक भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 19 साल से 24 साल तक होनी चाहिए। इशके साथ ही एनसीसी इंस्ट्रक्टर व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए नियुमानुसार छूट मिलेगी। 

इसे भी पढे़ं- IIT Madras Jobs: पीएचडी होल्डर कैंडिडेट्स के लिए गोल्डन चांस, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए निकली भर्तियां

IBPS Admit Card 2021: PO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 4135 पोस्ट पर की जाएगी भर्ती

PREV

Recommended Stories

Sarkari Naukri 2025: दिसंबर में आवेदन के लिए खुले टॉप 5 सरकारी भर्ती, 10वीं-ग्रेजुएट तक के लिए मौका
UP Board Model Paper 2026: उत्तर प्रदेश 10वीं परीक्षा में बड़ा बदलाव, जानिए अब सवाल कैसे आएंगे?