हर महीने 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, हाईकोर्ट में निकली 45 पदों के लिए भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Published : Apr 17, 2022, 06:06 PM IST
हर महीने 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी, हाईकोर्ट में निकली 45 पदों के लिए भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

सार

जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा

करियर डेस्क.  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन मौका है। पटना हाईकोर्ट ( patna high court ) ने पर्सनल असिस्टेंट पोस्ट (personal assistant  recruitment) के लिए वैकेंसी निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती केवल 45 पदों के लिए है। बता दें कि यह भर्ती कांट्रेक्ट बेस पर होगी। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की प्रोसेस 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 मई है।

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। अप्लाई करने से पहले कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख लें।  अप्लाई करने से पहले बता दें कि भर्ती 6 माह के कॉन्ट्रेक्ट पर निकाली गई है जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 

कौन कर सकता है अप्लाई
इन पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की डिग्री किसी भी स्ट्रीम से होनी चाहिए। इसके साथ-साथ ही उसके पास अंग्रेजी शॉर्टहैंड का सर्टिफिकेट अनिवार्य है। कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में छह महीने के कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियम के अनुसार, उम्र में छूट के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को छूट भी दी जाएगी। 

कैंडिडेट्स को एग्जाम फॉर्म भरने के लिए कोई भी फीस नहीं देनी होगी। वहीं, कैंडिडेट्स का सिलेक्शन दो स्टेप्स में किया जाएगा। कैंडिडेट्स की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी शॉर्टहैंड 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, टाइपिंग टेस्ट के अन्य टेस्ट में प्रति मिनट 40 शब्द टाइप करने पड़ेंगे। इसके बांद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को नियुक्ति दी जाएगी। सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को वेचन के रूप में हर महीने 30 हजार रुपए मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- जामिया मिलिया में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, इन कोर्सज में CUET से मिलेगा दाखिला, जानें कैसे करें अप्लाई

 इसे भी पढ़ें- Tricky Questions: कौन सी जाति की महिलाएं जीवन में एक बार नहाती हैं? जानिए इसका जवाब  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!