KBC 14: कुतुबमीनार और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा है कैलिफोर्निया का यह जीवित पेड़, बताएं नाम

Published : Nov 15, 2022, 02:56 PM IST
KBC 14: कुतुबमीनार और स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा है कैलिफोर्निया का यह जीवित पेड़, बताएं नाम

सार

केबीसी-14 के 72वें एपिसोड में देश-दुनिया और जनरल नॉलेज के जुड़े कई सवाल कंटेस्टेंट से अमिताभ बच्चन ने पूछे। इनमें से कुछ सवालों के जवाब बेहद सिंपल थे लेकिन एक सवाल ऐसा भी था, जिसको सुनते ही कंटेस्टेंट का माथा घूम गया।   

करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati Season 14) का हर एपिसोड नए और रोचक सवालों को लेकर आ रहा है। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल और हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के जवाब दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। कई सवाल काफी सिंपल होते हैं तो कुछ थोड़े टेढ़े। अगर आपको लगता है कि हॉटसीट पर बैठकर आप हर सवाल का जवाब दे सकते हैं तो केबीसी के 72वें एपिसोड ( KBC 14 Episode 72) में पूछे गए इन 10 सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें...

1. यूनेस्को में आधिकारिक भाषाएं कितनी हैं?
A. 5
B. 2
C. 4
D. 6

सही जवाब- 6

2. गुजरात के जितने भी मुख्यमंत्री अब तक बने, उनमें किस उपनाम वाले लोग सबसे ज्यादा हैं?
A. देसाई
B. पटेल
C. पारिख
D. मेहता

सही जवाब- पटेल

3. विश्व का सबसे ऊंचा पोलो मैदान किस जगह हैं?
A. शंदूर
B. कसूर
C. अटॉक
D. ओकारा

सही जवाब- शंदूर

4. 'कर्मयोगी' किसकी जीवनी है, जिन्होंने कोंकण रेलवे के निर्माण में अहम योगदान दिया है?
A. ई श्रीधरन
B. कौशिक बसु
C. नृपेंद्र मिश्रा
D. नंदन नीलेकणि

सही जवाब- ई श्रीधरन

5.  बैंकों से संबंधित 'IFSC' में FS का अर्थ है?
A. फ्री स्टेट
B. फाइनेंसियल स्टेटमेंट
C. फाइनेंशियल सिस्टम
D. फॉर्मल स्टेटमेंट

सही जवाब- फाइनेंशियल सिस्टम

6. किस देश की सीमा पश्चिम बंगाल से नहीं लगती है?
A. नेपाल
B. भूटान
C. बांग्लादेश
D. म्यांमार

सही जवाब- म्यांमार

7. महाभारत का वह चरित्र जो शिवाजी सावंत के उपन्यास मृत्युंजय का मुख्य पात्र है?
A. द्रोणाचार्य
B. अश्वत्थामा
C. कर्ण
D. भीष्म

सही जवाब- कर्ण

8. किस क्षेत्र में एक किशोर को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
A. अर्थशास्त्र
B. साहित्य
C.भौतिकी
D. शांति

सही जवाब- शांति

9. द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी ने टाइगर और पैंथर नाम के किस युद्ध मशीनों का इस्तेमाल किया था?
A. पनडुब्बियां
B. मिसाइल
C. टैंक
D. हेलीकॉप्टर

सही जवाब- टैंक

10. विश्व के सबसे लंबे जीवित वृक्ष का नाम, जो अमेरिका के कैलिफोर्निया में है?
A. हाइपेरियन
B. गोलायथ
C. एपेक्स
D. ओमेगा

सही जवाब- हाइपेरियन

इसे भी पढ़ें
ऐसा देश जिसके झंडे पर AK-47 बंदूक का निशान, KBC के इस सवाल का जवाब जानते हैं आप

KBC 14 : 100 परसेंट महिलाएं दे सकती हैं केबीसी के इस सिंपल सवाल का जवाब, क्या आप?


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है