कौन बनेगा करोड़पति के हर एपिसोड में दिलचस्प सवाल पूछे जा रहे हैं। कई सवाल इतने सिंपल हैं लेकिन जवाब कंटेस्टेंट को उलझा दे रहे हैं। उन्हें लाइफलाइन तक लेनी पड़ रही है। अमिताभ बच्चन के सवाल और कंटेस्टेंट के जवाब को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 14 (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में देश-दुनिया और खेल जगत से कई सवाल पूछे गए। इनमें कुछ सवाल बेहद ही दिलचस्प रहे। इनका जवाब देते हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट उलझते दिखे। दर्शक भी इन सवाल-जवाब को एंजॉय कर रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) के लिए किसी कॉम्पटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आप एक बार इन सवालों को जरूर ट्राई करें और खुद की नॉलेज का टेस्ट करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. हिंदू मान्यता के अनुसार, कंस के पिता का क्या नाम था?
A. राजा उग्रसेन
B. राजा कल्प
C. राजा शिक्षा
D. राजा छंदा

सही जवाब- राजा उग्रसेन

2. किस देश की राजधानी का नाम उसी देश के नाम पर है?
A. लेसोथो
B. लक्जमबर्ग
C. लिथुआनिया
D. लिख्टेंश्टाइन

सही जवाब- लक्जमबर्ग

3. पृथ्वी पर मौजूद सबसे कठोर पदार्थ क्या है?
A. तांबा
B. हीरा
C. लोहा
D. सिलिकॉन

सही जवाब- हीरा

4. 'डॉल्फिन किक' शब्द किस खेल का शब्द है?
A. बेसबॉल
B. क्रिकेट
C. फुटबॉल
D. तैराकी

सही जवाब- तैराकी

5. कौन सा राज्य 'क्रूज' यात्रा के लिए फेमस है?
A. बिहार
B. छत्तीसगढ़
C. उत्तर प्रदेश
D. गोवा

सही जवाब- गोवा

6. इनमें से किस राज्य में संगाई महोत्सव मनाया जाता है?
A. असम
B. मणिपुर
C. मिजोरम
D. नागालैंड

सही जवाब- मणिपुर

7. कौन सा प्राचीन हिंदू धार्मिक ग्रंथ पारंपरिक रूप से कांडों में विभाजित किया गया है?
A. ऋग्वेद
B. महाभारत
C. वाल्मीकि रामायण
D. भगवत गीता

सही जवाब- वाल्मीकि रामायण

8. सितंबर 2022 में किस एक्ट्रेस को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला?
A. हेमा मालिनी
B. आशा पारेख
C. शाबाना आजमी
D. शर्मिला टैगोर

सही जवाब- आशा पारेख

9. किस देश के झंडे पर AK-47 बंदूक का निशान है?
A. मोरक्को
B. मोजाम्बिक
C. बोलीविया
D. केन्या

सही जवाब- मोजाम्बिक

10. सीमेंट का आविष्कार किस देश में हुआ था?
A. ब्राजील
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. इंग्लैंड
D. स्वीडन

सही जवाब- इंग्लैंड

इसे भी पढ़ें
KBC 14 : 100 परसेंट महिलाएं दे सकती हैं केबीसी के इस सिंपल सवाल का जवाब, क्या आप?

KBC 14 : हिटलर कब बना जर्मनी का चांसलर, मोहम्मद बिन सलमान किस देश के PM, केबीसी के 10 सवाल