केरल: बच्चे-टीचर एक दूसरे को देख सकेंगे, इंटरनेट की दिक्कत नहीं आएगी, पढ़ाई के लिए नया ऐप लॉन्च

Published : Jul 08, 2021, 05:20 PM IST
केरल: बच्चे-टीचर एक दूसरे को देख सकेंगे, इंटरनेट की दिक्कत नहीं आएगी, पढ़ाई के लिए नया ऐप लॉन्च

सार

नए एप्लिकेशन से लाइव क्लास शुरू की जा रही हैं। ये छात्रों को शिक्षकों से सीधे बातचीत करने में मदद करेगी। इससे छात्र और शिक्षक एक-दूसरे को देख सकेंगे और बातचीत कर सकेंगे।

केरल में कोरोना महामारी में शिक्षा के स्तर को आगे ले जाने के लिए सरकार ने नया डिजिटल एप्लिकेशन लॉन्च किया है। केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि इस एकेडमिक ईयर में राज्य में ऑनलाइन शिक्षा में कमी को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। शिक्षा में किसी भी तरह की दिक्कत को दूर करने के लिए एक नया डिजिटल एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा।

ऑनलाइन कक्षाओं को बेहतर बनाने पर जोर

कट्टक्कड़ा में उन्होंने कहा कि जारी कोविड -19 को देखते हुए स्कूली बच्चों के लिए डिजिटल कक्षाओं का और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया है। 

मंत्री ने कहा, नए एप्लिकेशन से लाइव क्लास शुरू की जा रही हैं। ये छात्रों को शिक्षकों से सीधे बातचीत करने में मदद करेगी। इससे छात्र और शिक्षक एक-दूसरे को देख सकेंगे और बातचीत कर सकेंगे।

पिछले महीने स्कूलों के डिजिटल तरीके से खोलने के तुरन्त बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के सभी छात्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का आश्वासन दिया था। .

केरल में 10 दिन में 12000 केस की वृद्धि

केरल के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि जब देश में कोरोनो  महामारी की दूसरी लहर कम हो रही है वहीं केरल के एक्टिव केस लोड में पिछले 10 दिनों में लगभग 12,000 मामलों की वृद्धि हुई।

केरल में एक्टिव केस लोड 28 जून को 96,012 था, जो 7 जुलाई को लगभग 1.08 लाख हो गया। इसके अलावा 5 जुलाई से केस लोड में लगभग 7,300 मामलों की वृद्धि हुई है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!