जानिए आखिर क्यों अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को कहा था 'दुर्गा'

Published : Nov 19, 2019, 01:51 PM IST
जानिए आखिर क्यों अटल बिहारी वाजपेयी ने इंदिरा गांधी को कहा था 'दुर्गा'

सार

आज 19 नवंबर को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। 1971 में पाकिस्तान पर जीत और बांग्लादेश के निर्माण के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इन्हें दुर्गा कह कर संबोधित किया था।   

नई दिल्ली। भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। वह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। देश के विकास में इनकी प्रमुख भूमिका रही। इन्हें भारत की 'लौह महिला' भी कहा जाता है। 

प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी भूमिका के लिए सबसे अधिक याद किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश बना। यह सब पाकिस्तान में अवामी लीग के 1971 के चुनावों में बहुमत हासिल करने और पूर्वी पाकिस्तान के नेताओं द्वारा इस क्षेत्र की स्वायत्तता पर जोर देने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने भीषण अत्याचार शुरू कर दिया, जिसके चलते पूर्वी पाकिस्तान के करीब एक करोड़ लोग सीमा पार करके भारत में आ गए। भारतीय सेना के अनुसार, इतने लोगों के आने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा असर पड़ा और भारत ने पूर्वी बंगाल से आए इन शरणार्थियों की वापसी के लिए पाकिस्तान से अनुकूल स्थिति बनाने को कहा। हालांकि, यह वार्ता विफल रही और पाकिस्तान ने 3 दिसंबर, 1971 को भारत पर हमला कर दिया।

इंदिरा गांधी ने 1971 के युद्ध के दौरान देश के रक्षा प्रमुखों को निर्णय लेने के लिए पूरी स्वायत्तता दी और बांग्लादेश के निर्माण का समर्थन करती रहीं। भारत ने पाकिस्तान के हमले का दृढ़ता से जवाब दिया। 13 दिनों तक चलने के बाद यह युद्ध पाकिस्तान से पूर्वी पाकिस्तान के अलग होने के साथ समाप्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।1971 की लड़ाई इंदिरा गांधी के लिए बेहद गौरवपूर्ण रही। युद्ध के बाद तत्कालीन जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें सर्वशक्तिमान 'देवी दुर्गा' कह कर संबोधित किया था। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च