maharashtra tet Exam 2020 : एग्जाम में फेल हुए 293 उम्मीदवारों को मिला पासिंग सर्टिफिकेट, पुलिस ने किया खुलासा

Published : Feb 05, 2022, 11:40 AM IST
maharashtra tet Exam 2020 : एग्जाम में फेल हुए 293 उम्मीदवारों को मिला पासिंग सर्टिफिकेट, पुलिस ने किया खुलासा

सार

maharashtra tet Exam 2020 को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि एग्जाम में फेल हुए 200 से अधिक कैंडिडेट्स को चार महीने बाद पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया है। बता दें कि पुलिस ने अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

करियर डेक्स : maharashtra tet Exam 2020 में फेल हुए 293 कैंडिडेट्स को पासिंग सर्टिफिकेट मिला है, इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।  पुलिस ने बताया कि उन उम्मीदवारों को रिजल्ट आने के चार महीने बाद पासिंग सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

अब तक 13 लोग गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के रिलज्टों में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक आईएएस अधिकारी समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले सप्ताह इस मामले में आईएएस अधिकारी सुशील खोडवेकर को गिरफ्तार को ठाणे से गिरफ्तारी हुई थी।

यह भी पढ़ें- अगर आप देने जा रहे GATE EXAM तो इन बातों का रखें विशेष ख्याल, नहीं तो हो सकती है परेशानी

चार महीने बाद मिला पासिंग सर्टिफिकेट
अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि 293 उम्मीदवार, जो टीईटी परीक्षा पास नहीं कर पाये थे, उन्हें रिजल्ट आने के चार महीने बाद पासिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने पहले पाया था कि 7,800 कैंडिडेट्स के अंकों में हेरफेर किया गया है, पैसे लेकर इनके अंक बढ़ा दिए गये हैं।

आईएएस अधिकारी सुशील खोडवेकर से पहले महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (एमएससीई) के आयुक्त (अब बर्खास्त) तुकाराम सुपे, परीक्षा आयोजित करने के लिये जिम्मेदार फर्म जीए सॉफ्टवेयर के निदेशक प्रीतेश देशमुख और शिक्षा विभाग में सलाहकार अभिषेक सावरीकर की गिरफ्तारी हुई थी। 

यह भी पढ़ें-GATE EXAM 2022 : 200 से अधिक एग्जाम सेंटरों पर आज से शुरू होगा पेपर, जानिए परीक्षा से जुड़े दिशानिर्देश
GATE Exam 2022: इंजीनियरिंग के लिए देने जा रहे है गेट एक्जाम, तो जानें इसके dos और don'ts

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!