MP Board के 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स की नहीं होंगी तिमाही और छमाही परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published : Aug 24, 2020, 06:35 PM ISTUpdated : Aug 24, 2020, 06:39 PM IST
MP Board के 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स की नहीं होंगी तिमाही और छमाही परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

सार

कोरोना वायरस के कारण स्कूल कॉलेज बंद हैं इसलिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि चूंकि छात्रों का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है इसलिए छमाही और तिमाही परीक्षा का आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा। 

करियर डेस्क. पूरे देश में फैले कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education, MPBSE) ने 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक अहम फैसला लिया है। स्टूडेंटस् को तिमाही और अर्द्धवार्षिक परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। 

चूंकि कोरोना वायरस के कारण स्कूल कॉलेज बंद हैं इसलिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। बोर्ड का कहना है कि चूंकि छात्रों का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है इसलिए छमाही और तिमाही परीक्षा का आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा। 

ओपन बुक होगा मूल्यांकन

रिपोर्ट के माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिया है। यह मूल्यांकन ओपन बुक मेथड से किया जाएगा।

ऐसे चेक होगी आंसरशीट

इसके लिए छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल मोबाइल पर पेपर भेजेगा। बोर्ड द्वारा तय समयसीमा के भीतर पेपर को सॉल्व करके स्टूडेंट्स को आंसरशीट जमा करनी होगी। बाद में टीचर्स आंसरशीट को चेक करने के बाद वेबसाइट में मोबाइल ऐप के जरिए नंबर भेजेंगे। 

30 फीसदी सिलेबस कम

इस बार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत सितंबर की पहली तारीख से होने वाली है. कोरोना की वजह से स्कूल-कॉलेज मार्च से ही बंद चल रहे हैं और अभी भी स्कूलों के खुलने के आसार नहीं दिख रहे हैं क्योंकि हालात में सुधार नहीं हुआ है। ऐसे में अभी ऑनलाइन क्लासेज ही चलाई जा रही हैं। बता दें कि यूपी, सीबीएसई सहित अन्य कई बोर्ड ने 10वीं-12वीं का सिलेबस 30 फीसदी तक कम कर दिया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!