छात्र ऐसे देख पाएंगे MP Board का रिजल्ट, जानें कब जारी किए जाएंगे परिणाम

Published : Apr 04, 2022, 05:12 PM IST
छात्र ऐसे देख पाएंगे MP Board का रिजल्ट, जानें कब जारी किए जाएंगे परिणाम

सार

कोरोना के कारण इस बार मध्यप्रदेश में बोर्ड एग्जाम फरवरी में आयोजित किए गए थे। रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। 

करियर डेस्क. बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने के बाद  अब मध्यप्रदेश (mp board ) के स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।  एमपी बोर्ड का रिजल्ट (mpbse mp board results ) जल्द जारी हो सकता है। एमपी बोर्ड का रिजल्ट मध्यप्रदेश की की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि बोर्ड का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- इस राजघराने में युवराज को लीडर बनने के लिए पूरी करनी पड़ती हैं ये शर्तेंः पढ़ाई विदेश से करो, इसके बाद करो जॉब

कब जारी हो सकता है रिजल्ट
बोर्ड की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि रिजल्ट कब जारी होगा। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड का रिजल्ट 10 अप्रैल तक घोषित किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- अगर लाखों में चाहते हैं सैलरी पैकेज तो इन फील्डों में करें काम, हर साल मिलता 15 लाख तक का वेतन

छात्र कैसे देख पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होगा तभी रिजल्ट देख पाएंगे। 

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in व mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां छात्र मांगी गई अपनी डिटेल्स भरें। 
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। 

कब हुए थे एग्जाम
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम का आयोजन फरवरी महीने में किया गया था। 12वीं क्लास के एग्जाम 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित हुए थे। जबकि 10वीं क्लास के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक हुए थे। मध्यप्रदेश में इस बार बोर्ड एग्जाम में करीब 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

National Science Day 2026: जानें CV Raman और रमन इफेक्ट से जुड़े 10 मजेदार GK सवाल
NCERT की बैन किताब से कितना होगा नुकसान? जानिए एक टेक्स्टबुक छापने में कितना आता है खर्च