
Viral Video: NEET UG 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ टॉपर्स की रैंक ही चर्चा में नहीं है, बल्कि उनके रिजल्ट के बाद परिवार के खास रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहे हैं। AIR 1 हासिल करने वाले पंजाब के आर्यन गुप्ता और AIR 2 पाने वाले हरियाणा के पंशुल बंसल के फैमिली सेलिब्रेशन वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में रिजल्ट देखते ही पूरे परिवार की खुशी, भावुक पल और मेहनत की सफलता साफ दिखाई देती है। यही वजह है कि लाखों लोग इन क्लिप्स को पसंद और शेयर कर रहे हैं।
हरियाणा के पंशुल बंसल ने NEET UG 2026 में 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की। Allen Delhi द्वारा शेयर किए गए वीडियो में पंशुल अपने परिवार के साथ कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट देख रहे होते हैं। जैसे ही AIR 2 की पुष्टि होती है, घर में खुशी की लहर दौड़ जाती है। परिवार के सदस्य खुशी से चिल्लाते हैं और पंशुल अपने करीबियों को गले लगाते नजर आते हैं। यह सादा लेकिन भावुक पल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंशुल की पढ़ाई का तरीका काफी संतुलित था। वह सुबह करीब 6:30 बजे उठते थे, लेकिन तुरंत पढ़ाई शुरू नहीं करते थे। दिन की शुरुआत आराम से करने के बाद वह पढ़ाई करते, दोपहर में लंबा ब्रेक लेते और शाम तक अपनी पढ़ाई पूरी करते। इसके बाद खेलना, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उनका कहना था कि उन्होंने कभी अपनों के साथ समय बिताने से समझौता नहीं किया।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 टॉपर पांशुल बंसल कौन हैं?
पंजाब के लुधियाना निवासी आर्यन गुप्ता ने 715 अंक हासिल कर AIR 1 पर कब्जा किया। रिजल्ट के बाद वायरल हुए एक छोटे से वीडियो में वह मुस्कुराते हुए कहते हैं, "अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है।" इसके अलावा परिवार के साथ उनका जश्न मनाने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। उनकी खुशी और परिवार का उत्साह लोगों को काफी भावुक कर रहा है। नीचे देखें वायरल वीडियो-
#WATCH | Ludhiana, Punjab | Aryan Gupta expresses his happiness after securing All India Rank (AIR) 1 in the NEET UG 2026 examination. https://t.co/QuSAjY5HjN pic.twitter.com/qYEOcxobNL
— ANI (@ANI) July 16, 2026
आर्यन गुप्ता ने बताया कि पहली बार परीक्षा रद्द होने से वह काफी निराश हुए थे, लेकिन जल्द ही खुद को संभालकर दोबारा तैयारी में जुट गए। उन्होंने रोजाना करीब 16 से 17 घंटे पढ़ाई की। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं और वह भविष्य में ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में अपनी दादी को कैंसर की वजह से खोने के बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में डॉक्टर बनने का सपना देखा था।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 Topper आर्यन गुप्ता कौन हैं?
#WATCH | Ludhiana, Punjab | Family of Aryan Gupta celebrate as he secured All India Rank (AIR) 1 with a percentile of 99.9999 in the NEET UG 2026 examination pic.twitter.com/BoIJ7OZaTg
— ANI (@ANI) July 16, 2026
NEET UG 2026 में हिया जैस्मिन वसावड़ा (Hiya Jasmine Vasavada) ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 43 हासिल की। रिजल्ट घोषित होते ही परिवार की खुशी देखने लायक थी। वायरल हो रही तस्वीर में हिया अपने परिवार के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं। घर में तालियां, खुशी के चेहरे और गले मिलते अपनों ने इस पल को और भी खास बना दिया। नीचे देखें वायरल वीडियो-
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 11.21 लाख सफल रहे। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई। 138 छात्रों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 705 से ऊपर अंक पाने वाले टॉप 17 अभ्यर्थी देश के आठ राज्यों से हैं। सबसे खास बात यह रही कि सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं और अधिकांश टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।