जान से मारने के पीछे पड़े रिलेटिव, फाड़ दिए कपड़े-तोड़ा फोन..इस्लाम छोड़ने वाले स्कॉलर अस्कर अली का दर्द

Published : May 07, 2022, 11:34 AM ISTUpdated : May 07, 2022, 12:17 PM IST
जान से मारने के पीछे पड़े रिलेटिव, फाड़ दिए कपड़े-तोड़ा फोन..इस्लाम छोड़ने वाले स्कॉलर अस्कर अली का दर्द

सार

अली को 'एसेन्स ग्लोबल' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करना था।  उन्होंने बताया कि मैंने इस्लाम के बारे में विस्तार की से पढ़ाई की उसके बाद छोड़ा है।

करियर डेस्क.  इस्लाम छोड़ने वाले केरल (Kerala) के अस्कर अली (Askar Ali) ने  आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अपहरण करने की कोशिश की गई और इसके साथ ही उन पर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें परेशान करने वालों में उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, वह एक मई को 1 मई को एसेन्स ग्लोबल सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे इस दौरान उन पर हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वो इस बात खुलासा करने वाले थे कि उन्होंने इस्लाम धर्म को क्यों छोड़ा। 

उन्होंने कोल्लम में अपने ही समुदाय के दस सदस्यीय गिरोह द्वारा अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है। मलप्पुरम के रहने वाले अस्कर अली की शिकायत के बाद कोल्लम पुलिस ने उसके रिश्तेदारों समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अली की शिकायत के अनुसार, उनका अपहरण करने की कोशिश इसलिए की गई थी कि वह 1 मई को कार्यक्रम को संबोधित नहीं कर पाएं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने मेरा मोबाइल फोन तोड़ दिया और मेरे कपड़े फाड़ दिए। और जबरदस्ती एक गाड़ी में बंद करने की कोशिश की लेकिन जब स्थानी लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मुझे बचाया। 

अली को 'एसेन्स ग्लोबल' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करना था। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य, वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद और समाज में सुधार की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस्लाम छोड़ने का फैसला करने के कारण ही मेरे खिलाफ हमला किा गया है।  उन्होंने बताया कि मैंने इस्लाम के बारे में विस्तार की से पढ़ाई की उसके बाद छोड़ा है। जब मैं (हुदावी) कोर्स कर रहा था तो इस्लाम से जुड़ी चीजें पढ़ी। वहीं, लॉकडाउन के दौरान मैंने बाकि भी अन्य विषयों के बारे में जानकारी ली जिसे पढ़नेके बाद मैंने इस्लाम छोड़ने का फैसला किया।

इसे भी पढ़ें- BPSSC ने घोषित किया Bihar Police SI मेंस एग्जाम का रिजल्ट, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपना मार्क्स

इसे भी पढ़ें- CUET 2022 के रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ाई गई डेट, कैंडिडेट्स ऐसे करें अपना आवेदन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!