UG-PG के स्टूडेंट्स के लिए मौका: लेट फीस दिए बिना दे सकते हैं एग्जाम, 31 मई तक भरना होगा परीक्षा फॉर्म

Published : May 13, 2021, 10:33 AM IST
UG-PG के स्टूडेंट्स के लिए मौका: लेट फीस दिए बिना दे सकते हैं एग्जाम, 31 मई तक भरना होगा परीक्षा फॉर्म

सार

मंत्री मोहन यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जो स्टूडेंट किसी कारण से लेट फीस के बाद भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

करियर डेस्क. मध्यप्रदेश में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) और पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा फॉर्म (Exam form)नहीं भरा है वो भी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा देने वालों को लेट फीस भी नहीं देनी पड़ेगी। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि जिन्होंने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है उन्हें भी परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

 

  

शेयर किया वीडियो 
मंत्री मोहन यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जो स्टूडेंट किसी कारण से लेट फीस के बाद भी परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। 31 मई तक वो बिना किसी लेट फीस के अपना फॉर्म भर सकते हैं। जिसके बाद वो परीक्षा में बैठ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Navodaya Vidyalaya: 6वीं क्लास की प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 लाख स्टूडेंट्स ने किया रजिस्ट्रेशन

कब होंगी परीक्षाएं
कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ग्रेजुएशन फाइनल ईयर, पोस्ट ग्रेजुएशन के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में होंगी। ग्रेजुएशन पहले पहले, दूसरे और तीसरे साल के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई में हो सकती हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!