Pariksha Pe Charcha 2022: पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत, टेंशन फ्री रहने का दिया टिप्स

Published : Apr 01, 2022, 09:37 AM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 01:34 PM IST
Pariksha Pe Charcha 2022: पीएम मोदी ने छात्रों से की बातचीत, टेंशन फ्री रहने का दिया टिप्स

सार

pariksha pe charcha 2022 कार्यक्रम का आयोजन 11 बजे से दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पीएम मोदी से कई सवाल किए। 

नई दिल्ली. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) कार्यक्रम के पांचवें एडिशन में छात्रों और पैरेंट्स को संबोधित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में 9वीं से 12वीं क्लास तक के बजे शामिल हुए। पीएम मोदी ने परीक्षा से जुड़े छात्रों के सवालों का जवाब दिया। इसके साथ ही छात्रों  के मन में परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने के टिप्स भी दिए। बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में हुई थी। कोरोना काल में पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से छात्रों को संबोधित किया था।

 

 

15 लाख छात्रों मे कराया रजिस्ट्रेशन
परीक्षा पर चर्चा के लिए इस बार करीब 15 लाख छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। बता दें कि कोरोना के कारण 2021 में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया गया था।

इसे भी पढ़ें-  NEET 2022 Exam Date का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर, 2 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- इस साल परीक्षा पे चर्चा के लिए छात्रों का उत्साह अभूतपूर्व है। लाखों बच्चों ने अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव शेयर किए हैं। मैं सभी छात्रों, पैरेंट्स  और टीचर्स का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इसमें अपना योगदान दिया है। एक अप्रैल को इस कार्यक्रम में आप सभी का इंतजार रहेगा।

क्यों आयोजित होता है ये कार्यक्रम
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को आयोजित करने का मकसद देशभर में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का हौंसला बढ़ाना है। इस दौरान छात्र पीएम मोदी से साधे सवाल पूछते हैं और पीएम मोदी उसका जवाब देते हैं। पीएम मोदी छात्रों को मोटिवेट करने के लिए छात्रों को किस्से भी सुनाते हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है छात्रों को टेंशन फ्री रखना है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- परीक्षा पे चर्चा एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा के तनाव से दूर करने के लिए उनके सवालों के जवाब देते हैं। 

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!