इस राज्य में फिर से खुलेंगे LKG और UKG के स्कूल, 14 मार्च से शुरू होंगी क्लास

Published : Mar 12, 2022, 03:15 PM IST
इस राज्य में फिर से खुलेंगे LKG और UKG के स्कूल, 14 मार्च से शुरू होंगी क्लास

सार

पुडुचेरी में कोरोना के मामले कम होने के बाद स्कूलों (Puducherry schools Reopen) को फिर से खोला जा रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।  एलकेजी (LKG), यूकेजी (UKG) कक्षाओं को 14 मार्च से फिर से शुरू किए जाएंगे। 

करियर डेस्क. कोरोना के कारण बंद स्कूल एक बार फिर से खुल गए हैं। कई राज्यों में स्कूल पूरी तरह से खोल दिए गए हैं तो कई राज्यों में स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। पुडुचेरी में कोरोना के मामले कम होने के बाद स्कूलों (Puducherry schools Reopen) को फिर से खोला जा रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पुडुचेरी प्रशासन ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि- एलकेजी (LKG), यूकेजी (UKG) कक्षाओं को 14 मार्च से फिर से शुरू किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- CBSE Term 1 Result: खराब रिजल्ट आने पर भी ना लें टेंशन, आगे बढ़ने के लिए इन 7 चीजों पर करें फोकस

पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए नमस्वियम ने कहा कि महामारी के कारण कक्षाएं निलंबित कर दी गई थीं। स्कूलों को सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का आदेश दिया गया था। कक्षा 1 से 12 की पढ़ाई पहले ही फिर से शुरू हो चुकी है। मंत्री ने ट्वीट कर कहा- “एलकेजी और यूकेजी कक्षाएं सोमवार से पुडुचेरी में फिर से खुलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि कोरोना महामारी कम हो रही है। 

4 फरवरी से शुरू हुई थी ऑफलाइन परीक्षा
पुडुचेरी में 4 फरवरी को ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई थीं। बता दें कि इस दौरान स्कूलों में कोरोना सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जै रहै है। मास्क पहने छात्रों को सैनिटाइजेशन के बाद ही परिसर में जाने दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें- CBSE Term-II Exam Datesheet: 10वीं और 12वीं के एग्जाम की डेट घोषित, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

देश के सभी राज्यों में खुल चुके हैं स्कूल
देश में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बाद देशभर में स्कूल खोल दिए गए हैं। बता दें कि देश के ज्यादातर राज्यों में स्कूल्स खोले जा चुके हैं। कई राजयों में कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए प्रतिबंधों को भी पूरी तरह हटा दिया है और स्कूल पूरी क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!