
करियर डेस्क. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की आरएएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2021 (RAS Exam 2021) का आयोजन 27 अक्टूबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुआ था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक के लिए थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 988 पदों पर भर्तियां होनी है। राज्य की सभी 33 जिलों में आरएएस-प्री के लिए परीक्षा आयोजित करवाई थी। आयोग ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर दिए हैं। इस रिजल्ट में कुल 20,102 कैंडिडेट्स को प्रोविजनल रूप से मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
वैकेंसी डिटेल्स
आयोग की ओर से जब इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई थी उसमें बताया गया था कि कुल 988 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम के लिए 363 पदों पर भर्तियां की जानी थी और राजस्थान सबोर्डिनेट सर्विस के लिए 625 सीटें तय की गई थी।
कैंडिडेट्स ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्ट
पास हुए कैंडिडेट्स देंगे मेन परीक्षा
RPSC RAS परिणाम 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए घोषित किया गया है जो 27 अक्टूबर 2021 को पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। जिन कैंडिडेट्स ने RAS प्री परिणाम में प्रोविजनल रूप से क्वालिफाई किया है वे अब मेन परीक्षा में बैठने के लिए एलिजिबल हैं।
इसे भी पढ़ें-
IBPS Admit Card 2021: PO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 4135 पोस्ट पर की जाएगी भर्ती
Government job: MP में 1141 पोस्ट पर निकली वैकेंसी, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi