UP सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें चेक

Published : Jan 02, 2022, 12:40 PM IST
UP सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक परीक्षा का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें चेक

सार

नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर जारी इस वैकेंसी के तहत कुल 4264 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1988 सीटें रखी गई हैं। 

करियर डेस्क. इंडियन पोस्ट के उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल ग्रामीण डाक सेवक के कुल 4264 पदों पर भर्तियां होंगी। उत्तर प्रदेश सर्किल डाक विभाग (UP India Post Office) की ओर से ग्रामीण डाक सेवक के पद पर वैकेंसी जारी हुई थी।

कैंडिडेट्स कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट appost.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर उपलब्ध Live Notifications पर जाएं।
  • Results Released पर क्लिक करें।
  • यहां Uttar Pradesh (4264 Posts) पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट का पीडीएफ फाइल खुलेगा। कैंडिडेट्स अपने रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 


किस कैटेगरी के कितने पद
नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर जारी इस वैकेंसी के तहत कुल 4264 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए 1988 सीटें रखी गई हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 299 सीट, ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 1093 सीटें, एससी कैटेगरी में 797 सीटें, एसटी कैंडिडेट्स के लिए 34 और एच कैटेगरी के लिए 53 सीटों पर भर्तियां की जानी हैं।

कौन कर सकता था आवेदन?
ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 वीं पास होना अनिवार्य था। अधिक डिग्री धारकों के सिर्फ दसवीं तक के मार्क्स के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार किए गए हैं। इसमें मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषय की जानकारी वाले कैंडिडेट ही आवेदन कर सकते थे। 18 साल से अधिक और 40 साल से कम के कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते थे। इसमें आरक्षण के दायरे में आने वाली कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी।

इसे भी पढ़ें- CLAT 2022: क्लैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

JOB Alert: पंजाब नेशनल बैंक में निकली वैकेंसी, 10 जनवरी तक करें आवेदन, जानें सारी डिटेल्स

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!