SSC GD 2022: जीडी भर्ती में पांच अहम बदलाव, पेपर की टाइमिंग से प्रश्नों की संख्या तक सब बदल गया

Published : Nov 02, 2022, 09:45 PM IST
SSC GD 2022: जीडी भर्ती में पांच अहम बदलाव, पेपर की टाइमिंग से प्रश्नों की संख्या तक सब बदल गया

सार

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का आवेदन चल रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2022 है। इस बार कर्मचारी चयन आयोग ने इस परीक्षा में कई अहम बदलाव किए हैं। बदले हुए पैटर्न पर इस बार परीक्षा आयोजित की जाएगी।

करियर डेस्क : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का आवेदन चल रहा है। इस बार एसएससी ने तय समय से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 30 नवंबर, 2022 आवेदन की आखिरी तारीख है। इस नोटिफिकएशन के मुताबिक, इस बार जीडी कॉन्स्टेबल के 24,205 और एनसीबी (NCB) में 164 सिपाही पदों भर्ती की जाएगी। इस बार आयोग ने जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में कई तरह के बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं चयन प्रक्रिया में क्या-क्या बदलाव हुए हैं...

प्रश्नों की संख्या में कमी
जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगी। अभी तक 100 प्रश्न आते थे लेकिन अबकी बार प्रश्नों की संख्या कम हो गई है। इस बार पेपर में 80 प्रश्न ही आएंगे।

हर प्रश्न के लिए दो अंक दो नंबर का
अभी तक जीडी कॉन्स्टेबल की जो भर्तियां हुई, उसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक का होता था। लेकिन इस बार हर प्रश्न के लिए 2 अंक मिलेगा। पेपर का कुल मार्क्स 160 होगा। जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 20 प्रश्न 40 अंकों के, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 20 प्रश्न 40 अंकों के, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 20 प्रश्न 40 अंकों के, इंग्लिश-हिंदी के 20 प्रश्न 40 के पूछे जाएंगे।

अब सिर्फ 1 घंटे का पेपर
इससे पहले जीडी कॉन्स्टेबल का पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का वक्त मिलता था। लेकिन इस बार आयोग ने अहम बदलाव करते हुए पेपर 60 मिनट का कर दिया है। 

नेगेटिव मार्किंग में बदलाव
इस भर्ती में सीबीटी मोड में पेपर आयोजित किया जाएगा। पहले नेगेटिव मार्किंग हर प्रश्न के लिए 0.25 अंक का होता था लेकिन जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 में निगेटिव मार्किंग हर प्रश्न पर 0.50 अंक का होगा।

उम्र सीमा में छूट
एसएससी ने इस बार अहम फैसला लेते हुए कोरोना की वजह से अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट दी है। यह छूट हर वर्ग के उम्मीदवारों पर लागू होगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
उम्र 17 साल, योग्यता 10वीं पास, सेना में भर्ती होना है तो ये ऑप्शन हैं बेस्ट

SSC CGL Exam 2022 : आ गई एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा की तारीख, यहां देखें


 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर