Success Story: कॉलेज छोड़ा, AI कंपनी बनाई… 22 की उम्र में बन गया अरबपति, कौन है सूर्या मिढा जिसने जुकेरबर्ग को छोड़ा पीछे

Published : May 13, 2026, 04:25 PM IST
Success Story Surya Midha Mercor

सार

Success Story Surya Midha: 22 साल की उम्र में भारतीय मूल के युवा उद्यमी सूर्या मिढा ने AI स्टार्टअप Mercor के दम पर अरबपति बनकर इतिहास रच दिया। जानिए कैसे कॉलेज छोड़कर उन्होंने Mark Zuckerberg से भी कम उम्र में यह मुकाम हासिल किया।

Success Story Surya Midha Mercor: जहां ज्यादातर युवा 22 की उम्र में कॉलेज खत्म करने, नौकरी ढूंढने या करियर सेट करने में लगे रहते हैं, वहीं भारतीय मूल के युवा उद्यमी सूर्या मिढा ने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी लोग सिर्फ कल्पना करते हैं। सिर्फ 22 साल की उम्र में सूर्या मिढा दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपतियों में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि उस उम्र में हासिल की है, जब मार्क ज़ुकेरबर्ग भी अरबपति नहीं बने थे।

AI स्टार्टअप ने कैसे बदली सूर्या मिढा और उनके दो दोस्तों की जिंदगी

सूर्या मिढा ने अपने दोस्तों ब्रेंडन फूडी और आदर्श हिरेमथ के साथ मिलकर AI आधारित स्टार्टअप मर्कोर (Mercor) शुरू किया। यह कंपनी सामान्य जॉब पोर्टल की तरह काम नहीं करती। Mercor पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जो कंपनियों को ऐसे लोगों से जोड़ता है जो AI मॉडल ट्रेनिंग, रिसर्च और टेक्निकल काम में मदद कर सकें। सबसे खास बात यह है कि यहां इंटरव्यू से लेकर स्किल टेस्ट और कैंडिडेट सेलेक्शन तक का काम AI करता है। यही वजह रही कि कंपनी बहुत कम समय में तेजी से आगे बढ़ी।

Mercor कुछ महीनों में बन गई अरबों की कंपनी

AI सेक्टर में तेजी से बढ़ती मांग का फायदा Mercor को मिला। बड़ी निवेश कंपनियों ने इसमें पैसा लगाया और कंपनी की ग्रोथ रफ्तार पकड़ती चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में कंपनी की सालाना कमाई करीब 100 मिलियन डॉलर थी, जो कुछ ही महीनों में बढ़कर लगभग 500 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इसी तेजी ने कंपनी की वैल्यूएशन करीब 10 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दी। कंपनी की सफलता के साथ उसके तीनों फाउंडर भी अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए।

मार्क ज़ुकेरबर्ग से भी कम उम्र में अरबपति बने सूर्या मिढा

दुनियाभर में सूर्या मिढा की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि उन्होंने कम उम्र में अरबपति बनने के मामले में मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) को पीछे छोड़ दिया। जहां मार्क ज़ुकेरबर्ग 23 साल की उम्र में अरबपति बने थे, वहीं सूर्या मिढा ने 22 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर ली।

कौन हैं सूर्या मिढा, स्टार्टअप शुरू करने के लिए बीच में छोड़ा कॉलेज

सूर्या मिढा और उनके दोस्त किसी बड़े बिजनेस परिवार से नहीं आते। वे डिबेट टीम के दोस्त थे और उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला लिया। आज उनकी कहानी उन युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है, जो कुछ अलग करना चाहते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026 Toppers List: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94 हजार से ज्यादा को 90%+ अंक, जानें टॉपर कौन?
CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, Direct Link से चेक और डाउनलोड करें स्कोरकार्ड