Rajasthan University: 30 जून तक समर वैकेशन, पीजी कोर्सेज़ के सिलेबस के लिए चलेंगी ऑनलाइन क्लास

Published : May 10, 2021, 11:46 AM IST
Rajasthan University: 30 जून तक समर वैकेशन, पीजी कोर्सेज़ के सिलेबस के लिए चलेंगी ऑनलाइन क्लास

सार

यूनिवर्सिटी ने सभी पीजी कोर्सेज़ के सिलेबस ऑनलाइन मोड पर पूरे करने का निर्देश भी दिया है। यह निर्णय कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन और छात्रों और कर्मचारियों के सामने आ रही समस्याओं को कारण लिया गया है। 

करियर डेस्क. राजस्थान यूनिवर्सिटी (Rajasthan University) में 30 जून तक समर वैकेशन (Summer Vacation 2021) की घोषणा कर दी गई है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ये फैसला लिया गया है। इस ऑर्डर को यूनिवर्सिटी के संबंधित सभी कॉलेजों और डिपार्टमेंट में लागू होगा। ऑर्डर में कहा गया है कि इस दौरान स्टॉफ भी कैंपस में नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें- MDS और BDS के एग्जाम स्थगित, आयुष यूनिवर्सिटी ने कहा था ऑफलाइन होगी परीक्षा

हेडक्वार्टर नहीं छोड़ सकता स्टॉफ
यूनिवर्सिटी (University) द्वारा कहा गया ह कि समर वैकेशन के दौरान स्टूडेंट्स, फैकल्टी, स्टाफ, डिपार्मेंट हेड और प्रिंसिपल्स कैंपस में नहीं जाएंगे। लेकिन डिपार्मेंट हेड और प्रिंसिपल बिना यूनिवर्सिटी को जानकारी दिए हेडक्वार्टर को छोड़कर बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें सेल फोन पर उपलब्ध रहना होगा।

ऑनलाइ मोड 
यूनिवर्सिटी ने सभी पीजी कोर्सेज़ के सिलेबस ऑनलाइन मोड पर पूरे करने का निर्देश भी दिया है। यह निर्णय कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन और छात्रों और कर्मचारियों के सामने आ रही समस्याओं को कारण लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें- Career Mistake: ऑनलाइन इंटरव्यू देते समय नहीं करें ये 6 गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान

राजस्थान में कोरोना के केस
राजस्थान में रविवार 17,921 नए मामले आए। वायरस के कारण 159 लोगों की मौत हुई। यहां कुल एक्टिव केस 2,00,189 हैं जबकि 5,665 लोगों की मौत हो चुकी है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!