नहीं कैंसिल होगी NEET 2021 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया फैसला

Published : Sep 06, 2021, 02:58 PM IST
नहीं कैंसिल होगी NEET 2021 की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया फैसला

सार

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि NEET को स्थगित करने के किसी भी फैसले से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लगभग 16 लाख छात्र प्रभावित होंगे।

करियर डेस्क.  NEET UG की परीक्षा का आयोजन रविवार 12 सितंबर को किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सीबीएसई कंपार्टमेंट, निजी, पत्राचार परीक्षाओं की घोषणा के बाद NEET UG 2021 परीक्षा को स्थगित कर रिशेड्यूल करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा 12 सितंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी।

इसे भी पढ़ें- Upsc Interview: प्रधानमंत्री के भाषण में आप क्या बदलाव कर सकते हैं, कैंडिडेट ने दिया यह सुझाव

जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने कहा, ”हम इस याचिका पर विचार नहीं करेंगे। हम अनिश्चितता नहीं चाहते हैं। परीक्षा होने दें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 सितंबर को पीठ को स्पष्ट किया था कि छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी, इस तथ्य के बावजूद कि तब तक सीबीएसई के रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे। 

कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि NEET को स्थगित करने के किसी भी फैसले से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लगभग 16 लाख छात्र प्रभावित होंगे। साथ ही, कोई भी स्थगन अन्य परीक्षाओं के साथ टकराएगा।

इसे भी पढे़ं- NEET PG 2021: इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड, पेपर में पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव सवाल

कोर्ट ने कहा कि सीबीएसई परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को यह चुनने की जरूरत है कि वे किस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। छात्रों ने दावा किया कि जहां नीट 12 सितंबर को थी, वहीं सीबीएसई भौतिकी परीक्षा 9 सितंबर को ओडिशा जेईई के साथ पड़ रही थी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!