Teachers Day Awards 2022: प्रोटोकॉल तोड़ दिव्यांग टीचर के पास पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दी शाबाशी

Published : Sep 05, 2022, 07:55 AM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 04:28 PM IST
Teachers Day Awards 2022: प्रोटोकॉल तोड़ दिव्यांग टीचर के पास पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दी शाबाशी

सार

शिक्षक दिवस (Shikshak Divas 2022) के खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (Droupadi Murmu) ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards) से सम्मानित किया। इस दौरान दिव्यांग शिक्षक को पुरस्कार देने उन्होंने सारे प्रोटोकॉल तोड़ दिए। 

करियर डेस्क :  शिक्षक दिवस (Shikshak Divas 2022) के खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू (Droupadi Murmu) ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards) से सम्मानित किया। इस दौरान दिव्यांग शिक्षकों के लिए राष्ट्रपति ने सारे प्रोटोकॉल तोड़ दिए। वे अवॉर्ड देने दिव्यांग शिक्षकों के पास खुद पहुंची और उनकी जगह पर ही उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि अगर विज्ञान, साहित्य और सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई मातृ भाषा में कराई जाए तो कई प्रतिभाएं और निखर कर आएंगी। उन्होंने कहा कि भारत की स्कूली शिक्षा दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षा प्रणालियों में से एक है। अपने स्कूल दिनों को भी प्रेसीडेंट ने याद किया। थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) अपने आवास पर अवॉर्ड विनर टीचर्स से बातचीत करेंगे। ये हैं वे एक्सीलेंट 46 टीचर जिन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है...

नेशनल टीचर्स अवॉर्ड विनर

  1. अंजू दहिया- सरकारी माध्यमिक विद्यालय, बड़वासनी, सोनीपत, हरियाणा
  2. युद्धवीर- स्कूल के जेबीटी प्रभारी, जीपीएस अनोगा, चंबा, हिमाचल प्रदेश
  3. वीरेंद्र कुमार- शिक्षक, GSSS धरोगरा, शिमला, हिमाचल प्रदेश
  4. हरप्रीत सिंह- प्रधान शिक्षक, सरकाी मुख्य स्मार्ट स्कूल बिहला, बरनाला, पंजाब
  5. अरुण कुमार गर्ग- प्राचार्य, GMSS दातेवास,  मनसा, पंजाब
  6. रजेनी शर्मा- शिक्षक, निगम प्रतिभा विद्यालय, उत्तर पश्चिम दिल्ली
  7. कौस्तुभ चंद्र जोशी- प्राचार्य, एसडीएस जीआईसी प्रतापपुर, चकालुवा, नैनीताल, उत्तराखंड
  8. सीमा रानी- ​​प्राचार्य, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धनास, चंडीगढ़ (यूटी)
  9. सुनीता- शिक्षक, GSSS बधीर बीकानेर, राजस्थान 
  10. दुर्गा राम मुवाल- शिक्षक, सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय परगियापाड़ा, उदयपुर, राजस्थान 
  11. मारिया मुरेना मिरांडा- प्राचार्य, सरकारी हाईस्कूल मोरपीरला, दक्षिण गोवा
  12. उमेश भरतभाई वाला-  शिक्षक, संत मेरी स्कूल राजकोट, गुजरात
  13. नीरज सक्सेना- शिक्षक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सालेगढ़, रायसेन, मध्यप्रदेश
  14. ओम प्रकाश पाटीदार- व्याख्याता, सरकारी एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल शाजापुर, मध्यप्रदेश
  15. ममता अहर- सहायक शिक्षक, सरकारी प्राथमिक स्कूल पी सखाराम दुबे, रायपुर, छत्तीसगढ़
  16. कविता संघवी- प्राचार्य, छत्रभुज नरसी मेमोरियल स्कूल, मुंबई, महाराष्ट्र
  17. शशिकांत संभाजीराव कुलठे- शिक्षक, जिला परिषद प्राइमरी स्कूल दमुनैकटांडा तकगेराई, बीड, महाराष्ट्र
  18. सोमनाथ वामन वाके- शिक्षक, ZPCPS परगांव जोगेश्वरी, बीड, महाराष्ट्र
  19. ईश्वर चंद्र नायक- शिक्षक, सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय कानापुर, पुरी, ओडिशा
  20. बुद्धदेव दत्ता- शिक्षक, जॉयपुर प्राथमिक स्कूल, बांकुरा, पश्चिम बंगाल
  21. जाविद अहमद राथर- प्राचार्य, सरकारी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारामूला, जम्मू और कश्मीर
  22. मोहम्मद जाबिर- शिक्षक, सरकारी मिडिल स्कूल कारिथ, कारगिल, लद्दाख
  23. खुर्शीद अहमद, शिक्षक, समग्र स्कूल सहवा, देवरिया, उत्तर प्रदेश
  24. सौरभ सुमन- शिक्षक, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाईस्कूल, सुपौल, बिहार
  25. निशि कुमारी- शिक्षक, महादेव हायर माध्यमिक विद्यालय, पटना, बिहार
  26. अमित कुमार- शिक्षक, जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, शिमला, हिमाचल प्रदेश
  27. सिद्धार्थ योनज़ोन- प्राचार्य, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, ग्यालशिंग, सिक्किम
  28. जैनुस जैकब- शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय त्रिशूर, केरल
  29. जी पोंसंकारी- शिक्षक, केन्द्रीय विद्यालय तुमकुरु, कर्नाटक
  30. उमेश टीपी- शिक्षक, जीएलपीएस अमृतपुरा, चित्रदुर्ग, कर्नाटक
  31. मिमी योशी- प्रधान शिक्षक, जीएमएस अधिकारी हिल, कोहिमा, नागालैंड
  32. नोंगमैथेम गौतम सिंह- शिक्षक, पूर्वी आदर्श हाईस्कूल, इंफाल पूर्व, मणिपुर
  33. माला जिगदल दोरजी- प्राचार्य, आधुनिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगटोक, सिक्किम
  34. गमची टिमरे आर मारक- प्रधान शिक्षक- एडुसेरे हायर सेकेंडरी स्कूल, पूर्वगारो हिल्स, मेघालय
  35. संतोष नाथ- कार्यवाहक प्रधान शिक्षक, दक्षिण मिर्जापुर हाईस्कूल, दक्षिण त्रिपुरा
  36. मीनाक्षी गोस्वामी- प्राचार्य, सीएनएस हायर माध्यमिक विद्यालय, सोनितपुर, असम
  37. शिप्रा- शिक्षक, टाटा वर्कर्स यूनियन हाईस्कूल कदमा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
  38. डॉ. रवि अरुणा- शिक्षक, आसनरा जिला परिषद उच्च स्कूल कनुरु, कृष्णा, आंध्र प्रदेश
  39. टीएन श्रीधर- शिक्षक, जिला परिषद उच्च स्कूल, महबूबनगर, तेलंगाना 
  40. कंडाला रमैया- शिक्षक, जिला परिषद हाईस्कूल अब्बापुर, मुलुगु, तेलंगाना 
  41. सुनीता राव- प्राचार्य, दिल्ली पब्लिक स्कूल नचाराम, मेडचल मलकाजगिरी, तेलंगाना 
  42. वंदना शाही- प्राचार्य, बीसीएम स्कूल, लुधियाना, पंजाब
  43. रामचंद्रन के- शिक्षक, पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय कीलम्बल, रामनाथपुरम, तमिलनाडु
  44. अरविंदराजा डी- शिक्षक, अर्चौना सौप्रयानायकर गवर्नमेंट हाईस्कूल मुदलियारपेट, पांडिचेरी, पुडुचेरी
  45. प्रदीप नेगी- व्याख्याता, सरकारी इंटर कोलाजभेल, हरिद्वार, उत्तराखंड (दिव्यांग)
  46. रंजन कुमार विश्वास- PSRT, GSSS बांसफ्लैट, दक्षिण अंडमान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (दृष्टिबाधित छात्रों के शानदार काम)

इसे भी पढ़ें
Teacher's Day: टॉप-5 'वर्चुअल गुरु'..इनकी पढ़ाने की स्टाइल सबसे अलग, सबसे बेस्ट

Teacher's Day 2022: भारत के ऐसे टीचर जिनका दुनिया में बजा डंका, आज भी मिलती है सीख


 

PREV

Recommended Stories

अमेरिका में 10000 डॉलर मंथली सैलरी वाले कितना बचा पाते हैं?
अमेरिका में खटिया कितने की मिलती है? जानकर दंग रह जाएंगे