सभी स्कूलों में 1 सितंबर से शुरू होगी पढ़ाई, इस राज्य के टीचर्स को करना होगा ये काम

Published : Aug 25, 2020, 06:19 PM IST
सभी स्कूलों में 1 सितंबर से शुरू होगी पढ़ाई, इस राज्य के टीचर्स को करना होगा ये काम

सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना (Telangana) में नए एकेडमिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कराने का फैसला किया गया है।

हैदराबाद.  Telangana Schools Opening: कोरोना काल में नया एकेडमिक सत्र शुरू करना बड़ी चुनौती है। बावजूद इसके जबकि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इस जानलेवा महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 30 लाख के पार जा चुकी है, कई राज्य सरकारें अपने-अपने तरीकों से इस चुनौती से निपटने की कोशिशों में जुटी है। इसी कड़ी के तहत अब तेलंगाना सरकार ने भी अहम कदम उठाया है।

1 सितंबर से पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना (Telangana) में नए एकेडमिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कराने का फैसला किया गया है। बता दें कि 5 अगस्त को हुई कैबिनेट की मीटिंग में दाखिला प्रक्रिया और डिस्टेंस एजुकेशन व ई लर्निंग को हरी झंडी दे दी गई थी। इसके तहत राज्य सरकार ने 1 सितंबर से सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

...मगर टीचर्स को जाना होगा स्कूल

हालांकि राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक सभी टीचर्स को 27 अगस्त से ई कंटेंट लेसंस तैयार करने के लिए स्कूल जाना होगा। हालांकि स्टूडेंट्स के लिए अगले आदेश तक शारीरिक रूप से स्कूल में मौजूदगी दर्ज कराना जरूरी नहीं है।

इतना ही नहीं, डायरेक्टर आफ स्कूल एजुकेशन से स्टेट काउंसिल आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एससीईआरटी द्वारा तैयार किए गए वैकल्पिक कैलेंडर का अनुसरण करने की अपील की गई है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गईं हैं।

बता दें कि देशभर के स्कूल और कॉलेज पिछले करीब पांच महीने से बंद हैं। कोरोना वायरस के चलते देश के सभी शिक्षण संस्थानों को 16 मार्च से ही बंद कर दिया गया था। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!