UGC NET Phase 3 Admit Card 2022: यूजीसी फेज 3 का एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

यूजीसी फेज 3 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे छात्रों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 27, 2022 6:38 AM IST / Updated: Sep 27 2022, 12:56 PM IST

करियर डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए फेज 3 का एडमिट कार्ड (UGC NET Phase 3 Admit Card 2022) जारी कर दिया है। 29 सितंबर, 2022 से शुरू होने जा रही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। यहां जाने किस तरह डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड..

How To Download UGC NET admit card 2022

समस्या के लिए यहां संपर्क करें
अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या इससे जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आती है तो उम्मीदवार हेल्प लाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल के जरिए भी आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

किस दिन किस विषय की परीक्षा
29 सितंबर - इलेक्ट्रॉनिक साइंस, आर्कियोलॉजी, चाइनीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स-डांस, ड्रामा, थिएटर, क्रिमिनोलॉजी, फोक लिट्रेचर, फ्रेंच, जर्मन, इंडियन कल्चर, मैथिली, पर्सियन, पॉलिटिक्स और पॉपुलेशन स्टडीज, संस्कृत, सोशल मेडिसीन एंड कम्यूनिटी हेल्थ, स्पेनिश, कॉमर्स और विजुअल आर्ट
30 सितंबर- हिंदी, मैनेजमेंट की परीक्षा
1 अक्टूबर- पंजाबी, मराठी, मलयालम, कन्ऩड़, तेलुगू, सोशियोलॉजी, सोशल वर्क
8 अक्टूबर- कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, इकोनॉमिक्स
10 अक्टूबर- इतिहास
11 अक्टूबर- पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पॉलिटिकल साइंस, एंथ्रोपोलॉजी, म्यूजिक
12 अक्टूबर - एजुकेशन, भूगोल, उड़िया, तमिल
13 अक्टूबर- अंग्रेजी
14 अक्टूबर- एडल्ट एजुकेशन, एंड्रॉगॉजी , नॉन फॉर्मल एजुकेशन, फोरेंसिक साइंस, संस्कृत, लॉ, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, दर्शनशास्त्र, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट

इसे भी पढ़ें
Gujarat NEET PG Counselling 2022: यहां जानें गुजरात नीट पीजी काउंसलिंग की पूरी डिटेल्स, जल्द करें आवेदन

SSC CGL 2022: एग्जाम पैटर्न, मार्किंग सिस्टम, सेलेक्शन प्रॉसेस इस बार सब बदल गया, समझें पॉइंट टू पॉइंट

 

Share this article
click me!