उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसरी-की जारी, कैंडिडेट्स ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति

Published : Dec 31, 2021, 03:57 PM IST
उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसरी-की जारी, कैंडिडेट्स ऐसे दर्ज कराएं अपनी आपत्ति

सार

यूकेपीएससी उत्तर कुंजी 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए है जो 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 1 लाख से अधिक कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। 

करियर डेस्क.  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) लोअर पीसीएस परीक्षा की आंसर-की जारी हो गई है। जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे वो कैंडिडेट्स उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। इस प्री परीक्षा आंसर-की के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने की विंडो खोल दी गई है। अगर कैंडिडेट्स को किसी सवाल के जवाब में कोई डाउट है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 

यूकेपीएससी उत्तर कुंजी 2021 प्रारंभिक परीक्षा के लिए है जो 12 दिसंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। रिपोर्टों के अनुसार, 1 लाख से अधिक कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें की आंसर की के जवाब पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। 

कैसे देखें आंसर की

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट – ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘परिणाम और आंसर-की’ पर क्लिक करें।
  • यहां पर संयुक्त राज्य (सिविल) निचली अधीनस्थ सेवा पूर्व परीक्षा 2021 की उत्तरकुंजी पर ऑनलाइन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपकी यूकेपीएससी लोअर पीसीएस की आंसर की दिखाई देगी आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

फाइनल आंसर-की जल्द होगी जारी
कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि लोअर पीसीएस के लिए यूकेपीएससी आंसर की केवल प्रोविजनल है। फाइनल आंसर-की उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी की जाएगी, जिसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। लंबे समय से कैंडिडेट्स  इस परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। फाइनल आंसर की और एग्जाम का रिजल्ट कब जारी किया जाएगा इशके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

इसे भी पढ़ें- Scholarship: एमपी में छात्राओं को 10 महीने तक लगातर मिलेगी स्कॉलरशिप, जानें कैसे उठाए योजना का लाभ

Upsc Interview Tricky Questions: डर के कारण शरीर का कौन सा अंग कमजोर होता है? जानें जवाब

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!