
UP B.Ed Course Fees in Uttar Pradesh: UP B.Ed रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने आज यानी 16 जून 2026 को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित हुई थी। अब सफल उम्मीदवार काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर अपनी रैंक और नंबर अनुसार बेस्ट बीएड कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। उत्तर प्रदेश में B.Ed (Bachelor of Education) सिर्फ एक डिग्री नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का पहला बड़ा कदम माना जाता है। हर साल UP B.Ed प्रवेश परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं, उम्मीद के साथ कि यह कोर्स उन्हें स्थिर नौकरी और सम्मानजनक करियर देगा। लेकिन एक सवाल जो इस वक्त रह किसी के मन में है उत्तर प्रदेश में बीएड करने में आखिर खर्च कितना आता है और नौकरी की गारंटी कितनी है? जानिए
UP B.Ed का खर्च कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। कॉलेज सरकारी है या प्राइवेट, शहर कौन सा है, और रहने-खाने का खर्च कितना है। सरकारी बी.एड. कॉलेज (Government Colleges) फीस अपेक्षाकृत कम होती है। सालाना खर्च सामान्यतः कुछ हजार से लेकर लगभग 10,000 रुपए -20,000 रुपए के आसपास हो सकता है (कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अनुसार बदलता है)। कुल 2 साल का कोर्स होने के कारण कुल खर्च कम रहता है। लेकिन सीटें बहुत सीमित होती हैं और कंपीटिशन ज्यादा होता है।
प्राइवेट कॉलेज (Private Colleges) से बीएड करने के खर्च की बात करें, तो फीस काफी ज्यादा होती है। सालाना फीस कई मामलों में लगभग 50,000 रुपए से 1,00,000 रुपए+ तक जा सकती है। कुल 2 साल का खर्च कई छात्रों के लिए लगभग 1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए या उससे अधिक तक पहुंच सकता है इसके अलावा हॉस्टल खर्च, ट्रैवल, किताबें और अन्य चार्जेस इन सबको मिलाकर कुल बजट और बढ़ जाता है।
यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है, जो हर बीएड करने वाले कैंडिडेट और उसकी फैमिली के मन में जरूर रहता है और इसका जवाब सीधा नहीं है। सच्चाई यह है कि B.Ed केवल teaching eligibility qualification है। यह किसी भी सरकारी नौकरी की गारंटी नहीं देता
UP B.Ed करने के बाद भी उम्मीदवार को CTET/UPTET जैसी पात्रता परीक्षाएं, स्टेट लेवल टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। कॉम्पिटिशन की हकीकत यह है कि हर साल लाखों B.Ed पास आउट होते हैं लेकिन सरकारी शिक्षकों की भर्तियां सीमित होती हैं। यही कारण है कि चयन दर (selection ratio) काफी कम रहती है
इसके बावजूद B.Ed की लोकप्रियता कम नहीं हुई है, क्योंकि यह टीचिंग प्रोफेशन में एंट्री गेट है। प्राइवेट स्कूल्स में जॉब अपॉर्च्युनिटी मिलती हैं। लॉन्ग टर्म में गवर्मेंट जॉब का रास्ता खुलता है। सोशल रिस्पेक्ट और स्टेबिलिटी की उम्मीद रहती है
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।