UP BoardReult 2022: 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, दिव्यांशी ने किया टॉप, 85.33 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता

Published : Jun 18, 2022, 04:07 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 04:54 PM IST
UP BoardReult 2022: 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी,  दिव्यांशी ने किया टॉप, 85.33 प्रतिशत छात्रों को मिली सफलता

सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास का भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

करियर डेस्क. उत्तरप्रदेश बोर्ड ने 10वीं के बाद 12वीं क्लास का भी रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं क्लास के रिजल्ट का इंतजार छात्र लंबे समय से कर रहे थे। जो छात्र इस साल 12वीं क्लास के एग्जाम में शामिल हुए थे वो अअपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले शनिवार को बोर्ड के द्वारा 10वीं क्लास का भी रिजव्ट रिजल्ट घोषित किया गया था। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं औऱ अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। 12वीं क्लास का रिजल्ट इस बार 85.33 प्रतिशत रहा।

दिव्यांशी ने किया टॉप
यूपी बोर्ड 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। दिव्यांशी को 95. 40 प्रतिशत के साथ राज्य में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर प्रयागराज की अंशिका तो तीसरा स्थान बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह ने हासिल किया।

12वीं में भी लड़कियों ने मारी बाजी
उत्तरप्रदेश बोर्ड के 10वीं क्लास में भी लड़कियों का पासिंग प्रतिशत सबसे ज्यादा रहा। वहीं, 12वीं क्लास में भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। लड़कों के पास होने का प्रतिशत 81.21 रहा। वहीं, 90.15 लड़कियों को सफलता मिली।  

कैसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
बोर्ड द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। 12वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए हम कैंडिडेट्स को कुछ सरल तरीके बता रहे हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आसानी से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख पाएंगे। 

  • 12वीं क्लास का रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर 12वीं कक्षा के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब कैंडिडेट्स यहां अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।  
  • छात्र का रिजल्ट अब स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • स्कोर देखने के बाद इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

कैसा रहा  10वीं का रिजल्ट
शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं क्लास का भी रिजल्ट जारी किया गया है। 10वीं का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88 फीसदी रहा है।

ऑफलाइन हुए थे एग्जाम
कोविड के कारण 2021 में बोर्ड द्वारा एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। लेकिन इस बार कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए 12वीं क्लास की परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस बार बोर्ड के द्वारा सिलेबस में 30 फीसदी की कमी भी की गई थी।

इसे भी पढ़ें-  UP Board Result 2022: 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 97.67 अंकों के साथ प्रिंस पटेल ने किया टॉप 

UP Board Result 2022: पास होने के लिए हर सब्जेक्ट पाने होंगे इतने नंबर, ये छात्र दे पाएंगे कंपार्टमेंट एग्जाम 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और