UP Board Result 2022: लड़कियों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में छात्रों को छोड़ा पीछे

Published : Jun 18, 2022, 05:39 PM ISTUpdated : Jun 18, 2022, 06:03 PM IST
UP Board Result 2022: लड़कियों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में छात्रों को छोड़ा पीछे

सार

12वीं क्लास में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। वहीं, 10वीं क्लास में कानपुर के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान हासिल किया है। इस साल बोर्ड एग्जाम में   91.69 फीसदी लड़कियों को सफलता मिली है।

करियर डेस्क. उत्तरप्रदेश बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित (UP Board Reult 2022) कर दिया गया है। 10वीं क्लास का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया गया वहीं, 12वीं क्लास का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया गया। 10वीं और 12वीं क्लास (UP Board Reult 2022 class 10th and 12th) के रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी है। बोर्ड एग्जाम में यूपी में छात्र इस छात्राओं से पिछ़ड गए हैं। 12वीं क्लास में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। वहीं, 10वीं क्लास में कानपुर के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान हासिल किया है। आइए जानते हैं 10वीं औऱ 12वीं क्लास में लड़कियों औऱ लड़कों का रिजल्ट कैसा रहा। 

12वीं क्लास में लड़कियों का एवरेज
उत्तरप्रदेश की बेटियों ने कमाल कर दिया है। 12वीं क्लास में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। जहां लड़कों के पास होने का प्रतिशत 81.21 रहा। वहीं, 90.15 लड़कियों को पास होने में सफलता मिली है।

10वीं क्लास में भी लड़कियां आगे
12वीं के साथ-साथ 10वीं क्लास में भी लड़कियों ने कमाल किया है। इस साल बोर्ड एग्जाम में   91.69 फीसदी लड़कियों को सफलता मिली है। वहीं, लड़कों की बात करे तो 85.25 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिल पाई है। 

कैसा रहा ओवर ऑल रिजल्ट
2021 में कोविड के कारण एग्जाम रद्द कर दिए गए थे। लेकिन राज्य में इस कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए 10वीं औऱ 12वीं क्लास की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की गई है। 10वीं क्लास का रिजल्ट  10वीं क्लास का रिजल्ट 88.25 फीसदी रहा। वहीं, 12वीं क्लास का रिजल्ट 10वीं की अपेक्षा कम था। इस साल 12वीं क्लास में केवल 85.33 प्रतिशत छात्रों को ही सफलता मिल पाई। 

टॉपर को मिले कितने मार्क्स 
10वीं क्लास में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। 586 नंबर मिले हैं।  उनका प्रतिशत 97. 67 रहा। वहीं, 12वीं क्लास की टॉपर दिव्यांशी को 477 अंक मिले हैं। उनका प्रतिशत 95.40 रहा। बता दें कि बोर्ड द्वारा इस बार सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की गई थी।

इसे भी पढ़ें-  UP Board Result 2022: 10वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 97.67 अंकों के साथ प्रिंस पटेल ने किया टॉप 

UP Board Result 2022: पास होने के लिए हर सब्जेक्ट पाने होंगे इतने नंबर, ये छात्र दे पाएंगे कंपार्टमेंट एग्जाम 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
CBSE Big Decision: इन 7 देशाें में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द! क्या बच्चों का साल बेकार जाएगा?