UP Home Guard Admit Card 2026 Date Out: UP Home Guard Admit Card 2026 की डेट जारी हो गई है। उम्मीदवार 22 से 24 अप्रैल के बीच हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है। जानें एग्जाम डेट, डाउनलोड लिंक, प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स समेत डिटेल्स।
UP Home Guard Admit Card 2026 Date Out: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार पहले ही जान सकते हैं कि उनका पेपर किस जिले में होगा। UP Home Guard एग्जाम सिटी स्लीप जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स के मन में बड़ा सवाल है कि उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड कब आएगा और कैसे डाउनलोड करें? जानिए पूरी डिटेल।
UP Home Guard एग्जाम सिटी स्लिप क्या है?
बता दें कि बोर्ड ने 18 अप्रैल 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। इसमें यूपी होमगार्ड एग्जाम देने जा रहे रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स के लिए सिर्फ यह जानकारी होती है कि आपका पेपर किस शहर/जिले में होगा। ध्यान रखें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। इससे एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से पहले अलग से जारी होगा, जिसे डाउनलोड करके एग्जाम सेंटर पर साथ ले जाना जरूरी होगा, वरना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
UP Home Guard Admit Card 2026 कब आएगा?
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले जारी होगा। जानिए यूपी होमगार्ड एग्जाम के लिए कब-कब जारी होंगे एडमिट कार्ड-
“UP Home Guard Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन डिटेल (Registration No + DOB) डालें।
आपका हॉल टिकट PDF में खुल जाएगा।
इसे डाउनलोड करके 2-3 प्रिंट निकाल लें।
यूपी होमगार्ड एग्जाम 2026 सेंटर पर क्या-क्या लेकर जाना जरूरी है?
एग्जाम वाले दिन ये चीजें साथ रखना जरूरी है-
एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी
कोई एक वैध फोटो ID (आधार, पैन, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
2 पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट (अगर नोटिफिकेशन में मांगा गया हो)
e-KYC और आधार से जुड़ी जरूरी बात
बोर्ड ने साफ किया है कि सेंटर पर e-KYC वेरिफिकेशन होगा। इसलिए आपका आधार अनलॉक होना चाहिए, नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
क्या बिना एडमिट कार्ड एग्जाम दे सकते हैं यूपी होमगार्ड एग्जाम 2026?
नहीं। बिना एडमिट कार्ड कैंडिडेट यूपी होम गार्ड एग्जाम 2026 में शामिल नहीं हो सकेंगे। सिर्फ सिटी स्लिप से एंट्री नहीं मिलेगी। एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए एडमिट कार्ड + ID प्रूफ जरूरी है।
यूपी होमगार्ड एग्जाम 2026 कैंडिडेट्स के लिए जरूरी सलाह
एडमिट कार्ड आते ही तुरंत डाउनलोड करें।
सभी डिटेल (नाम, रोल नंबर, सेंटर) जरूर चेक करें।
किसी भी परेशानी से बचने के लिए एग्जाम से एक दिन पहले सेंटर का रूट देख लें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।