UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

Published : Jul 31, 2026, 06:19 PM ISTUpdated : Jul 31, 2026, 06:23 PM IST
UP Police Constable Result 2026 Out

सार

UP Police Constable Result 2026 Declared: यूपी पुलिस रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जानिए अगले चरण के लिए कितने उम्मीदवार चयनित हुए हैं। कटऑफ, DV-PST की तारीख और रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका देखें।

UP Police Constable Result 2026 Out: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Constable Result 2026 जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ बोर्ड ने फाइनल आंसर-की, कैटेगरी वाइज कटऑफ और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति आसानी से समझ सकते हैं।

76,184 उम्मीदवार पहुंचे भर्ती के अगले चरण में

लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होना होगा। बोर्ड के अनुसार इन दोनों प्रक्रियाओं का आयोजन 17 अगस्त 2026 से किया जाएगा। इसके बाद फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) सितंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उन्हें अब अगले चरण की तैयारी में जुट जाना चाहिए और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रख लेने चाहिए।

कैटेगरी वाइज कटऑफ भी हुई जारी

बोर्ड ने लिखित परीक्षा की कटऑफ भी जारी कर दी है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 258.03661, ईडब्ल्यूएस 247.93434, ओबीसी 251.63020, एससी 239.34407 और एसटी 220.10639 निर्धारित की गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए जनरल वर्ग की कटऑफ 255.84346, ईडब्ल्यूएस 247.35926, ओबीसी 249.27083, एससी 236.31995 और एसटी 211.47988 तय की गई है।

ये भी पढ़ें- ₹66 लाख की नौकरी छोड़ 40% कम सैलरी पर बनी रिसेप्शनिस्ट, जानिए क्यों लिया करियर चेंज का फैसला

ऐसे करें UP Police Result 2026 डाउनलोड

रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

  • UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Result सेक्शन खोलें।
  • UP Police Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UP Police Constable Result 2026 Direct Link

अब उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?

रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगली भर्ती प्रक्रिया पर पूरा ध्यान देना होगा। डीवी और पीएसटी में शामिल होने के लिए सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को देखते हुए नियमित अभ्यास शुरू करना भी फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें- Microsoft से मिले रिजेक्शन ने बदल दी जिंदगी... अमेरिका में अपना ऑफिस दिखाया, माता-पिता की आंखों में दिखा गर्व

काम की बातें (Quick Facts)

  • रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
  • अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवार: 76,184
  • DV और PST की तारीख: 17 अगस्त 2026
  • PET का संभावित आयोजन: सितंबर 2026
  • रिजल्ट के साथ उपलब्ध: स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर-की और कटऑफ लिस्ट
  • रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट: uppbpb.gov.in

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Independence Day Essay in Hindi: 15 अगस्त पर 10 लाइन का आसान निबंध, स्कूल स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट शॉर्ट Essay
अगले 10 साल में हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी ये 5 नौकरियां! कहीं आपकी जॉब भी तो लिस्ट में नहीं?