अगले साल जल्दी होगी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा, नोटिफिकेशन का है इंतजार

Published : Dec 17, 2019, 02:48 PM IST
अगले साल जल्दी होगी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा, नोटिफिकेशन का है इंतजार

सार

यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेस की परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह काम की खबर है। साल 2020 में यह परीक्षा कुछ पहले आयोजित होने जा रही है। इसके लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी होगा।  

करियर डेस्क। यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेस की परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए यह काम की खबर है। साल 2020 में यह परीक्षा कुछ पहले आयोजित होने जा रही है। इसके लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी होगा। हर साल करीब 10 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई करते हैं। इस परीक्षा में हासिल रैंक के मुताबिक ही उनका चयन भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए होता है। भारतीय वन सेवा के लिए भी उम्मीदवारों का चयन इसी परीक्षा के माध्यम से होता है। इस परीक्षा में भाग लेना करियर के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। सिविल सर्विसेस का क्रेज इतना ज्यादा है कि बड़ी संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर और दूसरे प्रोफेशनल्स भी इस सेवा में आना चाहते हैं। 

तीन चरणों में होती है परीक्षा
सिविल सर्विस की परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। मुख्य परीक्षा में कुल 1750 अंक होते हैं, वहीं साक्षात्कार के लिए 275 अंक होते हैं। कैंडिडेट्स के लिए पहले प्रारंभिक परीक्षा को पास करना जरूरी होता है। इसके लिए मेहनत और स्ट्रैटजी बना कर तैयारी करनी पड़ती है। कई कोचिंग संस्थान भी इस परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। 

कब जारी होगा नोटिफिकेशन
बता दें कि इस बार पिछले 6 सालों में यह परीक्षा जल्दी होने जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी, 2020 को जारी हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। बताया जा रहा है कि इस बार प्रारंभिक परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी, जबकि पहले यह परीक्षा जुलाई या अगस्त माह में आयोजित होती थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाला कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकता है। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा में हासिल अंकों के स्कोर को मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है। कैंडिडेट्स का चयन पूरी तरह मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में उसके द्वारा हासिल अंकों के आधार पर होता है। कैंडिडेट्स के लिए जरूरी है कि वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सारी जानकारी हासिल करें।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

MP Topper Pratibha Singh Solanki : IAS बनना चाहती हैं टॉपर प्रतिभा, 499 अंक लाकर रचा इतिहास
HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक