UPSC NDA Exam 2022 : 50 प्रतिशत से कम नंबर लाकर भी पास कर सकते हैं देश की सबसे कठिन परीक्षा

Published : Jun 26, 2022, 02:23 PM IST
UPSC NDA Exam 2022 : 50 प्रतिशत से कम नंबर लाकर भी पास कर सकते हैं देश की सबसे कठिन परीक्षा

सार

UPSC की तरफ से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अब सिर्फ डेढ़ महीने यानी करीब 75 दिन बचे हैं। ऐसे में कम समय में परीक्षा क्लीयर करने के लिए छात्रों को बस कुछ टिप्स फॉलो करना है। इससे उनकी तैयारी और भी बेहतर हो सकती है।

करियर डेस्क : राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( NDA) देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए ऑफिसर बन सेना में सेवा करने का मौका मिलता है। करीब-करीब हर युवा इस परीक्षा में सेलेक्ट होना चाहता है। इसके लिए वह कठिन मेहनत भी करता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से आयोजित NDA और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 हो सकती है। NDA की 370 और NA की 30 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हर साल इस परीक्षा के लिए चार से पांच लाख आवेदन आते हैं लेकिन सेलेक्शन करीब 400 अभ्यर्थियों का ही होता है। 

50% नंबर लाकर सेलेक्ट हो सकते हैं छात्र
देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक NDA/NA में 50 प्रतिशत नंबर पाने वाले लिखित परीक्षा में पास हो सकते हैं। लिखित परीक्षा 900 नंबर का होता है। अगर पिछले दो साल की चयन प्रक्रिया पर नजर डालें तो साल 2019 में NDA & NA (I) लिखित परीक्षा में 342 मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थी पास हो गए थे, जबकि NDA & NA (II) में यह स्कोर 346 का था। वहीं, साल 2020 की बात करें तो एक्जाम के कट ऑफ 355 मार्क्स था। ऐसे में अगर कोई छात्र 50 प्रतिशत के आसपास स्कोर कर लेता है तो रिटेन में उसका सेलेक्शन करीब-करीब पक्का हो जाता है।

कैसे होता है सेलेक्शन
सबसे पहले इस परीक्षा में 900 नंबर का लिखित परीक्षा होती है। इसके बाद जो भी उम्मीदवार इसमें पास होते हैं, उन्हें SSB यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इस इंटरव्यू का आयोजन अभ्यर्थियों के बुद्धि और व्यक्तित्व की परख के लिए होता है। SSB भी 900 नंबर का ही होता है। जो भी अभ्यर्थी इसको क्लीयर करते हैं, उनका मेडिकल टेस्ट लिया जाता है। तीनों चरण में सफल अभ्यर्थियों को NDA और NA में एंट्री दी जाती है।

NDA में होना चाहते हैं सेलेक्ट तो अपनाएं ये टिप्स

  • इस परीक्षा में रिटेन और इंटरव्यू काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान इंग्लिश का इस्तेमाल ज्यादा होता है, इसलिए स्टूडेंट्स को इस पर खास ध्यान देना चाहिए। जनरल नॉलेज भी सिलेबस का खास अंग है, इसलिए इसकी भी लगातार पढ़ाई करते रहना चाहिए।
  • चूंकि परीक्षा में लगभग डेढ़ महीने का वक्त बचा है तो आप मेहनत की बजाय स्मार्ट स्टडी कर इस परीक्षा में सेलेक्ट हो सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कमजोर विषयों पर ज्यादा फोकस करें और अपने स्ट्रॉन्ग और वीक सेक्शन के हिसाब से प्लानिंग बनाएं और इसी के अनुसार तैयारी करें।
  • एग्जाम में बैठने से पहले पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट को हल करें। बार-बार इसी तरह के मॉक टेस्ट देने से आपको कम समय में अच्छी तैयारी का फायदा मिलता है। एग्जाम हॉल में पेपर सॉल्व करने में भी मदद मिलती है।
  • इस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को समय मैनेजमेंट पर भी खासा ध्यान देने की जरुरत है। सही टाइम मैनेज करने से आपके सभी सब्जेक्ट्स अच्छे से तैयार हो सकेंगे। आप सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल बनाकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
  • एग्जाम की तैयारी करते समय अपने हेल्थ को भी इग्नोर न करें। सही और पौष्टिक खाना खाएं ताकि मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहे और आप लंबे समय तक पढ़ाई कर सकें। ऐसे में आप परीक्षा में अच्छा स्कोर कर सेलेक्शन पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
BSF में नौकरी करने का मौका : एक लाख रुपए से ज्यादा होगी सैलरी, यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी हर जानकारी

एयरफोर्स में अग्निवीरों का आवेदन शुरू : 24 जुलाई से एग्जाम, 1 दिसंबर को परिणाम, जानें भर्ती का पूरा शेड्यूल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल