PS 1: ऐश्वर्या राय ने छुए रजनीकांत के पैर, दौड़कर लगाया इस शख्स को गले, हर कोई कर रहा बच्चन बहू की तारीफ

Published : Sep 07, 2022, 12:03 PM IST
PS 1: ऐश्वर्या राय ने छुए रजनीकांत के पैर, दौड़कर लगाया इस शख्स को गले, हर कोई कर रहा बच्चन बहू की तारीफ

सार

बीती शाम चेन्नई में हुए फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हुई। इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसमें देखा जा सकता है कि ऐश, रजनीकांत के पैर छू रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मंगलवार को चेन्नई में डायरेक्टर मणि रत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan Part 1) का ट्रेलर लॉन्च आयोजित किया गया। इवेंट में शामिल होने खासतौर ऐश्वर्या राय बच्चन ( Aishwarya Rai Bachchan) भी पहुंची। इवेंट से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इनमें से दो वीडियो ऐसे है, जिन्हें देखने के बाद ऐश्वर्या राय की हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, एक वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जैसे ही ऐश्वर्या राय का सामना रजनीकांत से हुआ तो उन्होंने तुरंत झुककर उनके पैर छुए और सुपरस्टार का आशीर्वाद लिया। वहीं, एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय दौड़कर मणि रत्नम को गले लगाती नजर आ रही है। बच्चन बहू की इस अदा पर हर कोई फिदा हो गया। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।


ऐश्वर्या राय को कहा- संस्कारी
ऐश्वर्या राय का वायरल वीडियो देखकर एक शख्स ने उन्हें संस्कारी कहा। एक अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा- ये है इंडियन कल्चर। एक ने लिखा- बड़ों के प्रति आदर। एक ने लिखा- जिस तरह वो अपने गुरु और मेंटोर को देखकर दौड़ी और गले लगाया, वाकई तारीफ के काबिल है। इसी तरह अन्य ने भी ऐश्वर्या राय को देखकर उनकी तारीफ की। कुछ इमोजी के जरिए भी कमेंट्स किए। आपको बता दें कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या राय ने काले रंग का चमकीला सूट पहला था। बाल खुले, माथे पर बिंदी और लाल लिपस्टिक लगाए वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस मौके पर उन्होंने मीडिया फोटोगेराफर्स को जमकर पोज भी दिए।


4 साल बाद कमबैक कर रही ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि पिछले साल से ऐश्वर्या राय पर्दे से गायब हैं। वे आखिरी बार 2018 में आई फिल्म फन्ने खां में नजर आई थी। अब वे फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 में नजर आएंगी, जो 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनका डबल रोल में है। ये पहली बारो होगा जब ऐश किसी फिल्म में डबल रोल प्ले कर रही है। फिल्म में उनका रोल मां-बेटी का है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की इस 500 करोड़ी फिल्म में साउथ के कई सुपरस्टार भी नजर आएंगे। रिलीज हुआ ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें शानदार एक्शन सीक्वेंस, भव्य सेट और युद्ध के मैदान का शानदार तरीके से पिक्चाइज किया गया है। फिल्म को हिंदी के साथ ही कन्नड़, तमिल, मलयालम और तमिल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 
 

ये भी पढ़ें
जवान हीरोज से भी ज्यादा FIT नजर आते हैं 79 साल के अमिताभ बच्चन, जानें क्या खाकर दिखते है इतने यंग

यूं ही नहीं नेशनल क्रश कहलाती हैं रश्मिका मंदाना, इन 10 PHOTOS में देखें साउथ एक्ट्रेस की खूबसूरती

क्या आपने पहचाना Cuttputlli में अक्षय कुमार के 'जीजा' को, कभी एक भयानक हादसे ने बर्बाद कर दिया था करियर

SEX-बोल्डनेस का तड़का और दहशत लेकर आ रही ये 9 वेब सीरीज, जानें कब और कहां देखा जा सकता है इन्हें

'अब तुम बॉलीवुड पत्नी नहीं' सोहेल खान से तलाक के बाद आखिर क्यों उठ रहे सीमा सजदेह को लेकर ऐसे सवाल ?

बेटी के साथ गणेश विसर्जन करने पहुंचे अल्लू अर्जुन, लाडली ने किया पापा संग डांस, PHOTOS देख फैन्स क्रेजी 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम