
मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस वक्त इंडस्ट्री के सबसे बिजी स्टार है। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। इतना ही नहीं वे बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। वे इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। अब उनको लेकर एक और खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने में आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने मुंबई के वेस्ट खार इलाके में नया आलीशान अपार्टमेंट लिया है। इस नए घर की कीमत 7.8 करोड़ रुपए है। ये फ्लैट खार वेस्ट की जॉय लिजेंड बिल्डिंग में 19वें फ्लोर पर है। इस फ्लैट के साथ उनको चार गाड़ियों की पार्किंग का स्पेस भी मिला है। बता दें कि अक्षय ने दिसंबर 2021 में अपना अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस 9 करोड़ में बेचा था, जिसके बाद खार वेस्ट में नया अपार्टमेंट लिया है।
परिवार के साथ रहते हैं जूहू में
बता दें अक्षय कुमार फिलहाल अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और दो बच्चों- आरव और नितारा के साथ जूहु में स्थित एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी पत्नी ने कई बार अपने घर की झलकियां सोशल मीडिया पर भी दिखाई हैं। वैसे, वे मुंबई में एक और सी-फेसिंग फ्लैट के मालिक है। इतना ही नहीं गोवा और मॉरिशस में भी उनकी प्रॉपर्टीज हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म सेल्फी की टीजर इंस्टाग्राम पर किया था। टीजर में देखा जा सकता है कि अक्षय सूट-बूट पहने सड़क पर बैंजो बजाते नजर आ रहे है। वहीं, इमरान से बाइक से एंट्री लेते है। इसके बाद दोनों मिलकर सड़क पर धमाकेदार डांस करते है। डांस के आखिर में सभी एक साथ सेल्फी लेते हैं। अक्षय ने वीडियो शेयर कर लिखा था- पेश है #Selfiee, एक ऐसा सफर जो आपको भरपूर मनोरंजन, हंसी और भावनाओं की ओर ले जाएगा। जल्द शुरू होगी शूटिंग!
- बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म राम सेतु के लिए एक खतरनाक अंडर वाटर सीक्वेंस शूट करने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीन की शूटिंग इसी महीने के आखिरी में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे डायरेक्टर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए कुछ खतरनाक अंडरवाटर सीन की शूटिंग करेंगे। खबर है कि इस सीक्वेंस के लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल क्रू को हायर किया है।
- अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 और रामसेतु की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा अक्षय बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, सिंड्रैला, डबल एक्स एल, ड्राइविंग लाइसेंस, राउडी राठौर 2 में नजर आने वाले है।
ये भी पढ़ें
खुद के बोल्ड ड्रेसिंग सेंस पर उठे सवाल तो भड़की Malaika Arora, उंगली उठाने वालों की ऐसे बंद की बोलती
तलाक के बाद भी एक-दूजे का साथ नहीं छोड़ रहे Dhanush और Aishwarya, सामने आ रही ये वजह
Divya Bharti से Sushant Singh Rajput तक, वो सेलेब्स जिनकी मौत से हिल गई थी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।