पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी

Published : Apr 06, 2022, 11:59 AM ISTUpdated : Apr 06, 2022, 12:01 PM IST
पंजाबी दुल्हन बन Alia Bhatt थामेंगी रणबीर कपूर का हाथ, RK हाउस में हो रही तैयारी

सार

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। रोमांटिक कपल चेंबूर के आरके हाउस में एक दूसरे का हाथ थामकर नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं। हालांकि इस शादी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

मुंबई. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर   (Alia bhatt-Ranbir kapoor) हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। चेंबूर स्थित आरके हाउस में खास दिन के लिए तैयारी शुरू हो गई है। शादी सेरेमनी 13-14 अप्रैल से शुरू होगा और 17 अप्रैल को आलिया दुल्हन बनेंगी। इस दिन वो कपूर खानदान की बहू बन जाएंगी। हालांकि अभी तक  इस शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया की शादी पंजाबी परंपरा के अनुसार होगी। ई टाइम्स के सूत्र ने खिलासा किया है कि चेंबूर में आरके हाउस में बड़े दिन के लिए तैयारी चल रही है। 
 वेडिंग सेरेमनी 13-14 अप्रैल से शुरू होगा। पंजाबी परंपराओं के अनुसार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन तीन से चार दिनों तक चलेगा। वहीं, 17 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि इस शादी को लेकर रणबीर और आलिया के परिवार वाले खामोश हैं। 

इस पीढ़ी की आखिरी शादी 

कपूर खानदान अपने विरासत को काफी अहमियत देते हैं इसलिए रणबीर की शादी के लिए आरके हाउस को चुना गया है। इस पीढ़ी की आखिरी कपूर शादी हैं इसलिए वे इसे अपनी जड़ों के करीब रखना चाहते हैं। आरके हाउस में एक विशाल लॉन हैं जहां हर फंक्शन को किया जा सका है। 

विक्की कौशल- कैटरीना शादी में हो सकते हैं शामिल

रणबीर और आलिया की शादी का निमंत्रण कार्ड अभी बांटा नहीं गया है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें गेस्ट लिस्ट में परिवार और करीबी दोस्तों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर अपने उन सभी तकनीशियनों को बुलाए हैं जो उनके साथ सालों से काम करते आए हैं। जिसमें मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिश, स्पॉट बॉय और सहायक भी शामिल हैं। बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर का आना तय है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल-कैटरीना कैफ भी इस शादी का हिस्सा हो सकते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों आलिया के अच्छे दोस्त हैं इसलिए इनके आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। वरुण धवन, शाहरूख खान भी इस शादी का हिस्सा हो सकते हैं।

और पढ़े:

6 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, महेश भट्ट की लाडली के बारे में जानें दिलचस्प बातें

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की शादी में धूम मचाने आएंगे ये सितारे, गेस्ट लिस्ट में हुआ नाम का खुलासा

रश्मिका मंदाना इस साउथ सुपरस्टार की फिल्म में आएंगी नजर, मेकर्स ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान

PREV

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई