आलिया भट्ट (Alia bhatt) रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। 13 से प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होगा और 17 को आलिया दुल्हन बनेंगी और रणबीर कपूर दूल्हा। इनकी शादी से जुड़ी डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही हैं।

मुंबई. जिसका सभी को था इंतजार वो घड़ी आने वाली है, जी हां आलिया भट्ट (Alia bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के प्यार की मंजिल मिलने वाली है। दोनों शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक दूजे के होने जा रहे हैं। 17 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर सात फेरे लेंगे। बता दें कि दोनों की शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया में खबर है कि 13 से दोनों की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होगा और 17 को महेश भट्ट की बेटी की डोली उठेगी। इसके साथ ही शादी में कौन-कौन लोग शामिल होने जा रहे हैं उसका भी खुलासा हो गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में परिवार के अलावा बेहद ही करीबी दोस्त शामिल होंगे। करण जौहर जिन्होंने आलिया को लॉन्च किया था वो शादी में शिरकत करेंगे। वहीं संजय लीला भंसाली जिन्होंने रणबीर के लिए बॉलीवुड का दरवाजा खोला था वो भी शादी में शामिल होंगे। डिजाइनर मसाब गुप्ता, जोया अख्तर, वरुण धवन और उनके भाई रोहित धवन भी दोनों की खुशी में शामिल होने पहुंचेंगे।

अयान मुखर्जी का आना तय

अयान मुखर्जी,अर्जुन कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा,शाहरुख खान को भी निमंत्रण भेजा गया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर कपूर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। एक इंटरव्यू में निर्देशक ने बताया था कि मेरी वजह से आलिया और रणबीर की शादी नहीं हो पाई। वो नहीं चाहते थे कि मूवी की शूटिंग होने से पहले दोनों पति-पत्नी के रूप में नजर आएं। अयान का आना इस शादी में तय माना जा रहा है।

कपूर सिस्टर अपनी फैमिली के साथ शादी में होंगी शामिल

इसके अलावा आलिया और रणबीर की शादी में करीना कपूर अपने परिवार (सैफ अली खान, तैमूर, जेह) के साथ पहुंचेंगी। करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ शादी में शामिल होंगी। रणधीर कपूर भी शादी में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दोनों के परिवार के सदस्य हर सेलिब्रेशन में मौजूद होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि शादी के बाद इस महीने के अंत में कपल रिसेप्शन पार्टी देंगे जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पहुंचेंगे।

और पढ़ें:

ऋतिक रोशन ने सबा के साथ अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल! एयरपोर्ट पर एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ

रश्मिका मंदाना इस साउथ सुपरस्टार की फिल्म में आएंगी नजर, मेकर्स ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान

शिल्पी राज का गाना 'शेर हम बिहार के' ने मचाया धूम, मनीषा मिश्रा के बोल्डनेस से घायल हुए फैंस

शादी से पहले क्या आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, जानें पूरा सच