रश्मिका मंदाना के सितारे बुलंदियों पर हैं। 'पुष्पा:द राइज'के बाद अदाकारा के हाथ बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लग रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के अगली मूवी एनिमल में उनकी एंट्री हुई है। इसके साथ साउथ के एक बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। जिसकी घोषणा उनके जन्मदिन पर की गई।

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika mandanna) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। बेहद ही कम उम्र में अदाकारा ने साउथ इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली हैं।'पुष्पा:द राइज' के बाद बॉलीवुड में भी उनकी गूंज सुनाई दे रही हैं। रणबीर कपूर के साथ वो एनिमल में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा 5 मार्च को उनके बर्थडे पर एक और फिल्म का मेगा ऐलान किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने अदाकारा के नए प्रोजेक्ट के बारे में बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रश्मिका मंदाना साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय (thalapathy vijay) के साथ मूवी करने जा रही हैं। निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में मूवी बनने जा रही है। जिसमें मंदाना थलापति के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। निर्माताओं ने इस बाबत ऐलान करते हुए लिखा,'बेहद खूबसूरत और गॉर्जियस अदाकारा रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की ढेरों बधाई। थलापति 66 में आपका स्वागत है।' 

बीस्ट का ट्रेलर हुआ रिलीज

बता दें कि थलापति विजय की मूवी 'बीस्ट'का ट्रेलर 4 मार्च को रिलीज हो गया। ट्रेलर में उनका दमदार एक्शन सीन देखने को मिला। पूरे ट्रेलर में एक्शन सीन का भरमार दिखाई दे रही है। इस मूवी में थलापति विजय जासूस की भूमिका में दिखाई देंगे। थलापति विजय के फैंस ने मूवी रिलीज होने से पहले ही इसे ब्लॉक बस्टर मूवी करार दे दिया है। 'बीस्ट'को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

एनिमल में पुष्मा की श्रीवल्ली नजर आएंगी

रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। वो रणबीर के साथ 'एनिमल' में स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। खबर थी कि पहले यह मूवी परिणीति चोपड़ा करने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने किसी वजह से इस मूवी को छोड़ दिया। जिसके बाद मंदाना की एंट्री हो गई। रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत 6 साल पहले 2016 में आई कन्नड़ मूवी 'किरिक पार्टी' से की थी।2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' से उनकी पहचान कायम हुई। इसके बाद वो कई मूवी में नजर आईं।

और पढ़े:

शिल्पी राज का गाना 'शेर हम बिहार के' ने मचाया धूम, मनीषा मिश्रा के बोल्डनेस से घायल हुए फैंस

शादी से पहले क्या आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, जानें पूरा सच

रातभर दर्द में रहीं भारती सिंह, लेबर पेन में भी इस वजह से करती रहीं शूट, Video देख देंगे हिम्मत की दाद