MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • 6 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, महेश भट्ट की लाडली के बारे में जानें दिलचस्प बातें

6 साल की उम्र में आलिया भट्ट ने इस फिल्म से किया था डेब्यू, महेश भट्ट की लाडली के बारे में जानें दिलचस्प बातें

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia bhatt) कपूर खानदान की बहू बनने जा रही हैं। महेश भट्ट और सोनी राजदान (mahesh bhatt-soni razdan) अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो अदाकारा की शादी सेरेमनी 15-17 अप्रैल तक चलेगी। 17 अप्रैल को वो रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) के साथ सात फेरे लेंगी। हालांकि कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। बावजूद इसके इनकी शादी को लेकर कई तरह के खबरें सामने आ रही हैं। आइए दुल्हन बनने जा रही आलिया के बारे में जानते हैं सबकुछ...

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 06 2022, 09:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर 15 मार्च 1993 को किलकारी गूंजी थी वो किलाकारी आलिया भट्ट की थी। जैसे ही आलिया ने जन्म लिया भट्ट परिवार खुशी से झूम उठा।

29

आलिया भट्ट बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की। अदाकारा के पिता महेश भट्ट अपनी बेटी को बहुत प्यार करते हैं इसलिए वो उनके हर कदम पर साथ खड़े नजर आएं। बचपन की कई तस्वीरें आलिया कि पापा के साथ की है। जो वो आए दिन शेयर करती हैं।

39

आलिया भट्ट छह साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा और आज टॉप की एक्ट्रेस में शुमार हैं। आलिया ने बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू कीं। फिल्‍म 'संघर्ष' में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। 

49

आलिया भट्ट के बतौर एक्ट्रेस करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थी। इस मूवी में इनके साथ वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। पहली ही मूवी से वो इंडस्ट्री में झंडे गाड़ दी। उन्हें देख सबने कहा कि आलिया बहुत दूर तक जाएंगी और वो सच साबित हो रहा है।

59

आलिया भट्ट अब तक 14 मूवी में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद वो इम्तियाज अली की फिल्‍म हाइवे में नजर आईं। इसके बाद 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया,शानदार,कपूरएंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी,बंद्री की दुल्हनिया,राजी,गली ब्वॉय,कलंक, सड़क 2,गंगूबाई काठियवाड़ी और आरआरआर में एक्टिंग का जलवा बिखेरती दिखाई दी। हर मूवी में वो एक अलग किरदार में दिखाई दीं।

69

बॉलीवुड में तहलका मचान के बाद आलिया भट्ट हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आलिया भट्ट 'Heart Of Stone' नाम की हॉलीवुड फिल्म में Gal Gadot के साथ काम करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद वो इस मूवी की शूटिंग करने अमेरिका चली जाएंगी। 

79

आलिया भट्ट की मां मूल रूप से कश्मीर की है, जबकि महेश भट्ट गुजराती। आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन शाहीन के बेहद करीब हैं। शाहीन आलिया के साथ ही रहती हैं। वहीं, पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन हैं। लेकिन इनके बीच भी खूब अच्छी बॉन्डिंग हैं।

89

इसके अलावा राहुल भट्ट भी आलिया के सौतेले भाई हैं। बता दें कि महेश भट्ट ने पहली शादी लॉरेन ब्राइट से की थी। शादी के बाद लॉरेन ने अपना नाम किरण भट्ट रख लिया था। इनसे दो बच्चे पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट हुआ। 

99

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2018 में सोनम कपूर की शादी में पहली बार एक साथ नजर आए थे। लंबे वक्त तक डेट करने के बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं। साल 2020 में एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए कहा था कि अगर कोरोना नहीं आया होता तो वो आलिया से शादी कर चुके होते। दोनों  ब्रह्मास्‍त्र में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 9 सितंबर को मूवी रिलीज होगी।

और पढ़ें:

शादी से पहले क्या आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के लिए ऑर्डर किया पिज्जा, जानें पूरा सच

रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड के पति आलिया भट्ट के हैं क्लोज फ्रेंड, एक्ट्रेस का खुलासा

आलिया भट्ट संग फेरे लेने से पहले बैचलर पार्टी करेंगे रणबीर कपूर, जानें कौन शामिल होने वाला है इसमें

 

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved