किसी भी एंगल से झूलन नहीं लग रही..Chakda Xpress से लीक अनुष्का शर्मा की फोटोज पर लोग ले रहे मजे

अनुष्का शर्मा काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वे अक्सर अपनी फिल्म से जुड़ी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रही हैं। वहीं, हाल ही में फिल्म से जुड़ा उनका लुक सोशल मीडिया पर लीक हुआ।

Rakhee Jhawar | Published : Oct 21, 2022 3:21 AM IST / Updated: Oct 21 2022, 09:11 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वे फिलहाल फिल्म की शूटिंग हावड़ा, कोलकाता में कर रही हैं। शूटिंग सेट से उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हुई है। उनकी लीक पर को देखकर लोग अनुष्का के मजे ले रहे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सामने आई फोटोज में अनुष्का सफेद शर्ट, स्कर्ट, पैरों में चप्पल और छोटे बालों में नजर आ रही हैं। उनके लुक पर एक ने कमेंट करते हुए लिखा- किसी भी एंगल से झूलन नहीं लग रही है। वायरल एक फोटो में अनुष्का बल्ला उठाए नजर आ रही हैं, जिस पर एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बल्ला उठाने से कोई झूलन नहीं बन जाता है। आपको बता दें कि अनुष्का की ये फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ( Jhulan Goswami) की बायोपिक है। 

 

Latest Videos

 


झूलन के कैरेक्टर में अनुष्का शर्मा को पसंद नहीं कर फैन्स 
अनुष्का शर्मा क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस में लीड रोल प्ले कर रही है। हालांकि, फिल्म में झूलन का किरदार निभा रही अनुष्का के कैरेक्टर को लोग पसंद नहीं कर रहे है। इतना ही नहीं फिल्म में उनका लुक भी पसंद नहीं किया जा रहा है। वे लगातार अपनी इस फिल्म को लेकर ट्रोल हो रही है। इससे पहले भी जब अनुष्का ने फिल्म से जुड़ा अपना लुक रिवील किया था तब भी लोलोंग ने जमकर भद्दे कमेंट्स किए थे। वैसे, सामने आए लुक में अनुष्का को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। बता दें कि शूटिंग के दौरान उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

 


4 साल बाद आ रही अनुष्का शर्मा की फिल्म
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा 4 साल पहले फिल्म जीरो में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद वे फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। इस दौरान उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया। अब वे दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का ने शाहरुख के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से डेब्यू किया था। यशराज की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अनुष्का ने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें से कुछ हिट रही तो कुछ फ्लॉप। अनुष्का इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से है जिनसे तीनों खानों का साथ स्क्रीन शेयर की है।

 

ये भी पढ़ें
दिवाली BOX OFFICE पर 22 फिल्मों में भिंड़त, SRK-अजय रहे फायदे में, सलमान-अक्षय को करोड़ों का घाटा

लाल जोड़े में पति संग दिवाली पार्टी में पहुंची कैटरीना कैफ,10 PHOTOS में देखें हीरोइनों का ट्रेडिशनल लुक

दिवाली पर इन 10 फिल्मों ने BOX OFFICE पर मचाया गदर, 3 की कमाई में बने जाए RRR-KGF2 जैसी 8 फिल्में

BOX OFFICE पर इन 6 फिल्मों ने क्रॉस की कमाई की लिमिट, 2 के कलेक्शन में बन जाए विक्रम वेधा जैसी 15 मूवी

FLOP अक्षय कुमार को क्यों चलनी पड़ रही महज 70 करोड़ की मूवी के लिए ऐसी चालें, जानें घबराहट की वजह

3 KHAN की संपत्ति के आगे फीके हैं सनी देओल, 65 साल के एक्टर का अब BOX OFFICE पर भी खत्म हो रहा चार्म

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ