Malaika Arora से नहीं हुआ Arjun Kapoor का ब्रेकअप, अफवाह फैली तो ऐसे दिया जवाब

Published : Jan 13, 2022, 06:22 AM ISTUpdated : Jan 13, 2022, 06:49 AM IST
Malaika Arora से नहीं हुआ Arjun Kapoor का ब्रेकअप, अफवाह फैली तो ऐसे दिया जवाब

सार

फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बुधवार को यह बात फैली थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है।

मुंबई। फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। बुधवार को यह बात फैली कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। पिछले दिनों अर्जुन को कोरोना संक्रमण हो गया था, जिसके चलते वे मलाइका से ऐहतियातन दूर थे।

सोशल मीडिया पर बात तेजी से फैली तो अर्जुन ने मलाइका के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा- 'संदेहभरी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं। सुरक्षित रहें। खुश रहें। सभी लोगों के लिए मंगल कामना और प्यार।' इस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर ने इस पोस्ट के साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि मलाइका से उनका रिश्ता अभी नहीं टूटा है।

 

इसलिए उड़ी ब्रेकअप की अफवाह
खबर आ रही थी कि अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर पर गए थे। वैसे तो हमेशा मलाइका अरोड़ा, अर्जुन के परिवार संग डिनर पार्टीज का हिस्सा रहती थी, लेकिन इस बार वह डिनर पार्टी में नहीं आईं। इसके बाद से ही दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गईं थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि पहले अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के घर के पास होते थे तो उनसे मिलने जरूर जाते थे, लेकिन अब वह मलाइका के घर के बाहर से ही निकल जाते हैं। वह अपनी लेडी लव से मिलना अवॉइड कर रहे हैं। 

मलाइका अरोड़ा अक्सर मुंबई में स्पॉट होती हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह घर से बाहर नहीं निकली थी, जिसके बाद खबर आई कि मलाइका ब्रेकअप के कारण टेंशन में हैं। इसलिए घर से नहीं निकल रहीं हैं और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही हैं। वह अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटने के बाद काफी दुखी हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर चार साल से मलाइका को डेट कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें

महेश मांजरेकर की मराठी फिल्म नई वरणभात लोंचा को नई कोंचा को लेकर विवाद, महिला आयोग ने चिट्ठी लिखकर जताई आपत्ति

रोमांस के मूड में दिखे Bhagyashree के पति, एक्ट्रेस ने भी हिमालय को कर लिया Kiss

इस हीरोइन के साथ बोल्ड सीन से चर्चा में आए थे टार्जन के हीरो Hemant Birje, इन 2 खूबियों के चलते मिला था काम

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बंगाली सिनेमा के दिग्गज एक्टर कल्याण चटर्जी का निधन, 81 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई